(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम मंजीरपट्टी निवासी प्रमोद 29 पुत्र धनई आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर रोहुआ निरंकारी भवन के पास मैजिक से उतर कर सड़क के किनारे पेशाब करते समय पीछे से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल से की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मोटर साईकल सवार मौके से भाग गयें। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई डॉ राम दरस भारती ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पत्नी शीला का रो रो कर बुरा हाल है, उसके पास अभी 6 माह की एक बच्ची है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
No comments:
Post a Comment