Saturday, February 13, 2021

शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में बना सामुदायिक शौचालय बना शोपीस।

शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत  में बना सामुदायिक शौचालय बना शोपीस।

शौचालय में लटक रहा है ताला।
3 लाख 91 हजार की लागत से बनाया गया है सामुदायिक शौचालय।

 1जनवरी को हुआ था शौचालय का उद्घाटन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लाक के शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की लागत से बना  सामुदायिक शौचालय शोपीस  बना हुआ है। शौचालय में ताला लटक रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।        जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत अनेक प्रकार की योजनाएं चला रही है। हर घर घर शौचालय का निर्माण कराया गया है ।साथ ही हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कराएं जा रहे है लेकिन इसका सही से पालन ना होने के कारण लाखों रुपए की लागत से बना शौचालय शोपीस बनकर रह गया है। अजमतगढ़ ब्लॉक के शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में 3 लाख  91हजार की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण कराया गया है। जिसका उद्घाटन 1 जनवरी 2021 को फीता काटकर  किया गया । ताकि लोगों को बाहर खुले में शौच करने ना जाना पड़े। लेकिन सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है।ऐसे में सारी कवायद  और योजनाएं  पानी फिर रहा है । जिसको लेकर ग्रामीणों में  प्रधान और सेक्रेटरी खिलाफ आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणों का कहना है कि जब इसमें ताला ही बंद करना था तो इसको बनवाया ही क्यों गया लाखों रुपए बर्बाद किए गए। जो सरकार का पलीता लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्च  अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।साथ ही इनकी शिकायत भी कर चुके हैं । वही खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि ताला बंद है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment