दिव्यांग बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या।
सर में लगी गोली से मौके पर मौत।
हत्या के कारणों की कि जा रही जांच -- पुलिस अधीक्षक
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर निवासी दिव्यांग बीडीसी सदस्य आलम पुत्र कुतुबुद्दीन उम्र लगभग 35 साल बनकट बाजार से लौटते समय गांव के समीप ईट भट्ठे व प्राइमरी स्कूल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे बीडीसी सदस्य की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी एवं सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव घंटों बाद पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व सीओ सीटी पंकज कुमार पान्डेय ने मौके पर पहुंच तत्काल जांच पड़ताल करते हुए घटनाक्रम का जांच कर जल्द खुलासा करने की बात कही। मृतक वर्तमान समय में बीडीसी सदस्य पर अब कार्यकाल खत्म होने के बाद इसे पूर्व बताया जा रहा है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। परिवार के लोग भी कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हत्या के कारणों में गांव की राजनीति की बात सामने आ रही है। ऊपर से सुबह लगभग 12:00 बजे वह घर से निकला था और 1:30 बजे तक अंजान शहीद बाजार में रहा उसके उपरांत बनकट बाजार में गया और एक सैलून के पास दाढ़ी बनवा कर घर वापस जाते समय रास्ते में बदमाशों ने उसका पीछा करते हुए भट्टे के पास पीछे से सर में गोली मार दी। मौके से तीन कारतूस खोंखा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मृतक बीडीसी की शादी गांव के ही सोहराब आलम की पुत्री साबिया बानों से हुई थी। 4 साल की एक बच्ची आरा आलम है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीनो भाई विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। वही भाईयों में सबसे बड़ा भाई फैज आलम, आजम आलम, आसमा आलम,और सबसे छोटा आलम था जो शरीर से विकलांग था। वही बीडीसी सदस्य की मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment