Friday, February 19, 2021

छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने सगड़ी तहसील पर छात्र संघ चुनाव 2020 2021 की तिथि घोषित करने के लिए छात्र एकता जिंदाबाद की नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर छात्र संघ चुनाव को जल्द से जल्द घोषित कर लोकतंत्र बहाल करने की मांग की। वही उन्होंने कहा कि यदि तिथि की घोषणा जल्द नहीं की गई तो सभी छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान पीयूष राय, तरुण कुमार, देवव्रत सिंह, कुंदन सिंह, आकाश सिंह, गुलशन यादव, अभिषेक सिंह, जगदीश कुमार, विशाल कुमार सहित दर्जनों की संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment