बीडीसी सदस्य के भाई ने एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
नामजद आरोपी युवक पशु तस्करी में वांछित है,हत्या के 1 महीना पहले आया है घर।
पुलिस ने दो लोगों को अशरफपुर गांव से उठाया,अभी भी बदमाश पुलिस के पकड़ से दूर।
बीडीसी सदस्य की हत्या के दूसरे दिन भी गांव में पसरा सन्नाटा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़,)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में बीडीसी सदस्य के भाई अबू शहमा पुत्र कुतुबुद्दीन अशरफपुर गांव निवासी ने गुरुवार देर रात को जीयनपुर कोतवाली में पहुंचकर एक नामजद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते ही देर रात को दो लोगों को पुछताछ करने के लिए उठाया। बीटीसी सदस्य के बड़े भाई ने बताया कि हमारे गांव के वकार पुत्र गयासुद्दीन व दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमारे दिव्यांग भाई को बाजार से घर वापस आते समय ईट भट्टे के पास गोली मारकर हत्या कर दी। वकार बिलरियागंज थाने का पशु तस्करी का वांछित अभियुक्त है। जो 1 महीना पहले घर आया हुआ है। वह इस समय प्रधानी की तैयारी भी कर रहा था। कई बार हमारे भाई से उसके बीच चुनाव को लेकर कहासुनी भी हो चुका है। जिसको लेकर वकार और उसके साथियों ने हमारे बीटीसी भाई की हत्या कर दी। कुछ लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि नामजद अभियुक्त पशु तस्कर वकार अहमद बीजेपी का कार्यकर्ता भी है। अभी भी पुलिस के पकड़ से असली बदमाश दूर है। मृतक के भाई के तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 302, 506 व 34 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। वही बीडीसी सदस्य नूरआलम का शव घर पर आते ही गांव में भीड़ जुट गई और घर में कोहराम मच गया उनकी पत्नी साबिया बानो का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।
No comments:
Post a Comment