दस माह बाद भी नही हुआ प्रवासी मजदूरों को खाना नास्ता का भुगतान।
6984 मजदूर अप्रैल से मई तक ठहरे दो टाईम नास्ता,एव भोजन किये।
अब भुगतान के लिए दुकानदार दे रहे आत्महत्या की धमकी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर बनाकर मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 5 अप्रैल से 15 मई तक ठहराये गए प्रवासी मजदूरों के भोजन नाश्ता आदि विद्यालय प्रशासन द्वारा दिया गया था। पर 10 माह बीतने के बाद भी अब तक भुगतान प्रवासी मजदूरों के भोजन आदि का प्रशासन द्वारा नहीं किया गया। जिसको लेकर दुकानदार प्रधानाचार्य के यहाँ पहुंच कर आए दिन तगादा तो कर ही रहे हैं। ऊपर से कह रहे हैं कि यदि आप लोग भुगतान नहीं करेंगे तो हम आत्महत्या कर लेंगे। जिसको लेकर प्रधानाचार्य काफी परेशान हैं और भुगतान के लिए तहसील का चक्कर आए दिन प्रधानाचार्य के द्वारा लगाया जा रहा है जो अब तक तत्कालीन तीन उपजिलाधिकारी व तत्कालीन तीन तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं एडीएम वित्त एव राजस्व से भुगतान के लिए शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए कई बार अधिकारियों से भुगतान के लिए कहा पर अब तक भुगतान नहीं हो सका। अब तक लॉकडाउन के दौरान कुल 6984 प्रवासी मजदूर रुके जिन पर कुल 5 लाख 37 हजार 768 रुपये खर्च हुए पर उस खर्च का भुगतान 10 माह बाद भी नहीं होने से दुकानदारों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।ऊपर से विभाग द्वारा जीएसटी बिल मांगी गई जो समस्त बिल जमा भी कर दी गई उसके बावजूद भुगतान नहीं होने से विद्यालय प्रशासन काफी परेशान है। जिसकी मुख्य वजह है कि दुकानदारों द्वारा लगातार विद्यालय का चक्कर काटा जा रहा है और आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं। वही प्रधानाचार्य डाक्टर मोहम्मद शाहेदीन ने बताया कि हमारा भी दुकानदारों के सामने जाने की अब हिम्मत नहीं हो रही है। आए दिन उनसे कहा जा रहा है कि तुम्हारा भुगतान जल्द ही हो जाएगा पर अब तक भुगतान नहीं किया गया। यही नहीं उन्होंने कहा कि अब दुबारा सरकार या अधिकारी हमसे इस तरह की कोई कार्य करने को कहेंगे तो हम विद्यालय भवन तो दे देंगे पर अपने पास से खर्च करने की मेरी हिम्मत नहीं हो पा रही है। जिसको लेकर विद्यालय प्रशासन भी काफी पेशोपेश में है। इस सम्बन्ध में तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जो भी बिल वाउचर है वह बनाकर जिले पर भेज दिया गया है। जैसे ही धन प्राप्त होगा समस्त भुगतान करा दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment