अज्ञात कारणों से लगी आग किराना की दुकान सहित पांच मंडई जलकर राख।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर ग्राम सभा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे किराना की दुकान सहित पांच रिहायसी मंडई जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल को दी पर मौके पर दमकल नहीं पहुंची इसी तरह से ग्रामीणों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जबकि देर शाम तक भी उसमें से आग से धुआं निकल रहे थे। वही सुबह 5:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से सतीराम पटेल पुत्र रामसूरत पटेल निवासी मसूरियापुर की किराना की दुकान में रखे सामान लगभग 50 हजार रुपये तक का जलकर राख हो गया। वहीं 5 रिहायशी मंडई भी आग की चपेट में आ गई। जिसमें रखा चावल गेहूं धान जेवर चारपाई बिस्तरा साईकिल आदि जलकर राख हो गई जबकि जो पशु बधें थे। उसको किसी तरह से लोगों ने खूटे से अलग किया तब जाकर पशुओं की जान बच पाई ग्रामीणों ने आग लगने के पश्चात दौड़कर काफी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल भास्कर राय ने हुए नुकसान का आकलन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को रिपोर्ट दी। वही पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत करने को विवश है। सिर्फ उनके तन पर कपड़े ही शेष रह गए हैं। कुछ समाजवादी नेताओं जैसे शिव सागर यादव महाप्रधान, जय राम सिंह पटेल आदि ने पहुंचकर उनकी सहायता की।
No comments:
Post a Comment