Wednesday, February 10, 2021

भाजपा नेता रामपाल सिंह ने दिव्यांग लोगों में 40 ट्राई सायकल,तीन कान की मशीन,दस बैशाखी का वितरण किया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज /आजमगढ़ विकास खण्ड परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा निशुल्क कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता रामपाल सिंह ने दिव्यांग लोगों में 40 ट्राई सायकल,तीन कान की मशीन,दस बैशाखी का वितरण किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के समस्याओं के समाधान के लिये हर संभव प्रयास कर रही है।लोगों में सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिये जागरूकता लाने की जरूरत है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें।इस दौरान जिला दिव्यांग अधिकारी जेपी सिंह,सहायक विकास अधिकारी शिवानंद यादव,चंद्रपाल सिंह,राधेश्याम, अखिलेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment