Sunday, February 28, 2021

21वीं सदी महिलाओं की सदी:: डीआईजी सुभाष चंद दुबे।

21वीं सदी महिलाओं की सदी:: डीआईजी सुभाष चंद दुबे।

संघर्षशील महिलाओं को किया गया सम्मानित।

रामानंद सरस्वती पुस्तकालय पर संघर्षशील महिलाओं का हुआ सम्मेलन।

महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया गया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा के सभागार में संघर्षशील महिलाओं का हुआ सम्मेलन जिनमें संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया।  वही मुख्य अतिथि डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है उन्होंने कहा कि शासन से आजमगढ़ मंडल में पास्को एक्ट के तहत पीड़ित महिलाओं को रखने के लिए अलग से आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया और कहा कि आत्मनिर्भर बने। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम पर बल दिया और उन्हें विधिक जानकारी दी। श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय विगत कई वर्षों से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिये कार्यरत है। इस क्रम में 3 हजार से अधिक हिंसा पीड़ित महिलाओं की सहायता कर उन्हें हिंसा मुक्त जीवन मुहैया कराया गया है। ऐसी ही संघर्षशील महिलाओं के सम्मेलन पुस्तकालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक पूर्व पुलिस महानिदेशक विभूति नारायण राय व संचालन हिना देसाई ने किया।
इस अवसर पर सरिता पटेल ने महिलाओं को जागरूक कर मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला, विधवा पेंशन योजना आदि की व्रिस्तृत जानकारी दी। समारोह में बोलते हुये यूनियन बैंक के उप महा प्रबंधक  मनोज कुमार शर्मा ने महिलाओं को बैंक की योजनाओं से जुड़कर स्वावलम्बी बनने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक  शशी भूषण ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने नाबार्ड की कृषक उत्पादक संगठन योजना की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में संघर्षशील महिलाओं राज कला, सुमित्रा देवी, दुर्गावती यादव, अनिता और सुरैया खातून को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रीती उपाध्याय, रंजना मिश्रा, ममता यादव, सरिता पाल, अन्नू और शिवानी ने महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया। कार्यक्रम में सोहरभार,बनकटिया, वीपनपुर, कांखभार आदि गावों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे लीला देवी, सुमन, कालिंदी, शकीला बानो, महिमा, जरीना, उर्मिला और अफसाना बानो आदि सैकड़ों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment