विभिन्न मांगों के साथ सरदार सेना ने सौपा ज्ञापन।
किसान आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओ पर लगे आरोप वापस लेने की मांग।
तहसील पर जमकर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर सरदार सेना द्वारा तहसील पर प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में न्यायिक तहसीलदार विजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि किसान आंदोलन के दौरान विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोप व दर्ज किए गए मुकदमों को सरकार तत्काल वापस ले। वही सदर सेना के कार्यकर्ता सुबह लगभग 12:00 बजे तहसील पर पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए उत्तर प्रदेश भर में किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों पर लगे विभिन्न धाराओं में दर्ज किए मुकदमे को तत्काल हटाने की मांग करते हुए वाराणसी में किसान आंदोलन के दौरान 76 किसानों व सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस पटेल पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने एवं राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कर प्रताड़ित करने को लेकर मांग की कि सरकार ऐसे मामलों में ढिलाई बरतते हुए किसानों पर हुए अत्याचार व मुकदमों को वापस ले। देश में बढ़ती महंगाई व डीजल पेट्रोल पेट्रोलियम पदार्थ,खाद्य पदार्थ काफी महंगे होते चले जा रहे हैं ।जिससे आम जनता को राहत नहीं मिल रही है। आम जनता को राहत देने के लिए सरकार कुछ अलग से उपाय करें जिससे गरीब आदमी भूख से ना मरने पाए। करोना काल में रोजगार आदि बंद होने से आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त है ऊपर से महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर तहसील पर प्रदर्शन किया और तहसीलदार न्यायिक विजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान परमानंद सिंह,शिव सागर यादव महाप्रधान,रामनिवास सिंह पटेल,रामसमुझ सिंह पटेल,विजय सिंह,ओम प्रकाश सिंह साधु,रामवृक्ष राम,मूरत यादव,हरिराम सिंह,जोगिंदर यादव,प्रताप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment