Friday, February 5, 2021

डॉक्टरों समेत पुलिस के लोगो को लगाई गयी कोरोना वैक्सीन।

98 लोगो मे लगवाई वैक्सीन
लाटघाट सी एच सी पर हुआ टीका करण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट पर शुक्रवार को डॉक्टर समेत फ्रंटलाइन वर्करों को इसमें पुलिस के जवान शामिल रहे कुल 98 लोगों को टीकाकरण किया गया। नियम के अनुसार सभी को पूर्व की भांति पहले जांच पड़ताल चेक करने के उपरांत टीका लगाने के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया। इस दौरान टीका लगवाने वालों में डीसी मनीष शाह, डॉक्टर मनीषा, बीसीपीएम बिपिन बिहारी पाठक, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर वाई के राय सहित जीयनपुर कोतवाली के दर्जनों पुलिसकर्मी और एसआई अमरनाथ यादव द्वारा वैक्सीन लगवाई गई। इस संबंध में डॉक्टर सौरव मौर्या अधीक्षक सीएचसी लाटघाट ने बताया कि कुल 98 लोगों को शुक्रवार को नियमों के अनुसार वैक्सीन लगाई गई व आधे घंटे ऑब्जर्वेशन रूम में रखने के उपरांत सबको घर भेजा गया। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि टीकाकरण जो भी कर्मचारी हैं लगवा ले जिससे कि करोना जैसी वैश्विक महामारी से बचा जा सके एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें। इस दौरान डॉक्टर सौरव मौर्या, उमाशंकर मिश्रा, डॉ ए एन राय, डॉ ललित सिंह, एएनएम नीलम पटेल एवं राजकुमारी मौर्या रही।

No comments:

Post a Comment