यूनियन बैंक हरैया का स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास हुआ विफल।
यूनियन बैंक हरैया में चोरों ने खिड़की के रास्ते घुसकर एक्झास फैन तोड़ बैंक में घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम का वायर को तोड़कर चोरी करने का प्रयास असफल।
अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के यूनियन बैंक हरैया में रात्रि में चोरों ने बैंक के अन्दर घुसकर स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का किया प्रयास प्रबंधक ने दर्ज कराया जीयनपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा।
जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक हरैया में चोरों ने बैंक में बुधवार की रात्रि को खिड़की को तोड़कर अंदर घुस गए उन्होंने स्ट्रांग रूम का ताला लोहे की राड से तोड़ने का प्रयास किया किंतु सफल नहीं हो सके। वही उक्त चोरों के द्वारा बैंक में लगा हुआ एग्जास्ट फैन तोड़ दिया गया। सुबह 10:00 बजे बैंक के कर्मचारियों ने देखा जिसके पश्चात यूनियन बैंक के प्रबंधक नईम सिद्धकी को सूचना दी। उन्होंने बैंक पहुंचकर निरीक्षण के पश्चात जीयनपुर थाने में तहरीर दी। चोरी की तहरीर मिलने के बाद जीयनपुर थाना पर तैनात एसएसआई केशर यादव ने हरैया बैंक पहुंच कर सीसी फुटेज व निरीक्षण के पश्चात जीयनपुर थाने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 457, 380, 511 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चोर की तलाश में जीयनपुर पुलिस जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment