सगड़ी तहसील पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपजिलाधिकारी ने किया प्रशिक्षित।
मतदेय स्थल पर पहुंच मूलभूत सुविधा जांच के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड विकास बिलरियागंज व अजमतगढ़ के सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपजिलाधिकारी ने दिया प्रशिक्षण मतदेय स्थल पर मूलभूत सुविधा जांच के निर्देश।
सगड़ी तहसील सभागार में दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक बिलरियागंज व अजमतगढ़ के सेक्टर मजिस्ट्रेट को ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर सकुशल संपन्न कराने के लिए आज उन्हें प्रशिक्षित किया गया इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सभी मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं की जांच करें जिनमें शौचालय पानी बिजली रास्ता सम्मिलित है। जिससे कि मतदेय स्थलों को उन्हें सभी सुविधाओं से समय से पूर्व जोड़ा जा सके।
विदित हो बिलरियागंज खंड विकास में 372 मतदेय स्थल हैं तो वहीं अजमतगढ़ खंड विकास में 334 मतदेय स्थल हैं जिनके निरीक्षण के लिए आज सगड़ी तहसील पर कुल 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपजिलाधिकारी सगड़ी के द्वारा प्रशिक्षित कर उन्हें निर्देशित किया गया।
इस दौरान सगड़ी तहसीलदार विजेंद्र उपाध्याय, बीआरसी रविंद्र यादव, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, रमेश चंद्र पांडेय सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ वीरेंद्र कुमार, दिनेश ,आनंद, वीरेंद्र प्रताप, संजय डॉक्टर, सर्वेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment