अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बेबी किट हुआ वितरित।
आधा दर्जन से अधिक शिशु व माता को किट की गई वितरित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आधा दर्जन से अधिक शिशु व माता को बेबी किट दी गई वितरित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की दी गई जानकारी।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉक्टर प्रदीप कुमार व बीपीएम उमाशंकर मिश्रा, बीपीसीएम कुसुम देवी व जिला समन्वयक अनु सिंह व अनीता यादव द्वारा सात नवजात शिशु की माताओं को बेबी किट व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। एवं कन्या सुमंगला योजना से भी जोड़ा गया। इस अवसर पर जिला समन्वय अन्नु सिंह ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा छह चरणों में आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाती है। युवा लिंग भेदभाव जैसे कुप्रथा का भी अंत होगा महिला कल्याण विभाग की अनीता यादव ने महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन 1090 वूमेन पावर लाइन 181की जानकारी दी लिंग भेदभाव के कुप्रथा को मिटाने की अपील की।
No comments:
Post a Comment