Tuesday, March 21, 2023

मदरसे के दो सेवानिवृत्त शिक्षको का विदाई समारोह आयोजित।

मदरसे के दो सेवानिवृत्त शिक्षको का विदाई समारोह आयोजित।

सेवानिवृत्त शिक्षक को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित। 

1995 व 2003 से दोनों लोग मदरसे में थे कार्यरत। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बा स्थित मदरसा अरबिया अनवारुल ओलूम मदरसे के दो सेवानिवृत्त शिक्षको का विदाई समारोह आयोजित मोंमेटो देकर किया गया सम्मानित।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित मदरसा अरबिया अनवारुल ओलूम में सेवा निवृत्त दो शिक्षकों को मदरसा परिवार द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मदरसा से सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षक सेराज अहमद व फिरोज अहदम को मदरसा परिवार द्वारा माल्यार्पण कर उनकी हौसला अफजाई की गई।
वही सेराज अहमद वर्ष 1995 से तो फ़िरोज़ अहमद 2003 से मदरसे में कार्यरत थे। वही इस मौके पर सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकों ने अपनी सेवा काल का जिक्र करते हुए मदरसा के सभी शिक्षकों से अपील किया कि आप लोग मदरसा की तरक्की और इस की भलाई के लिए हर सम्भव कोशिश करते रहें। चूंकि अपना मदरसा ही हम सबकी पहचान है। सेवा निवृत्त होने वाले उक्त दोनों शिक्षकों ने अपने मदरसे के सभी शिक्षक साथियों से यह भी कहा कि आदमी गलतियों का पुतला है। अगर जाने अनजाने में हम लोगों से कोई गलती हुई होतों आप सभी लोग माफ कर देंगे। विदाई समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफ़ा कादरी ने सभी सेवा निवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। जुल्फेकार अहमद ने कहा कि जो पैदा हुआ है। उसे एक दिन जरूर मरना है और जो व्यक्ति शासकीय सर्विस (नौकरी ) में है। उसे एक दिन सेवा निवृत्त भी होना है। साथ ही उन्होंने कहा शिक्षक कभी रिटार्यड नही होता हैं। उसका जबतक जीवन होता है। वह तबतक शिक्षा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर मदरसे के प्रबंधक जुल्फेकार अहमद खान,प्रिंसिपल अब्दुल मुस्तफा कादरी,मौलाना अली अफसर,मास्टर शाह आलम, मौलाना साबिर, सूफियान,नूर मोहम्मद सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment