Saturday, March 25, 2023

मालटारी महाविद्यालय पर सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ।

मालटारी महाविद्यालय पर सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ।

प्राथमिक विद्यालय व शिव मंदिर पर शिविर के पहले दिन हुई साफ-सफाई।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय पर सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ शिविर के पहले दिन प्राथमिक विद्यालय व शिव मंदिर पर छात्र छात्राओं ने की साफ-सफाई शिविर में हुए विविध कार्यक्रम।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10:00 बजे मालटारी महाविद्यालय के सभागार में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का प्राचार्य डॉ सुचिता श्रीवास्तव ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पहले दिन विद्यालय के छात्रों ने महाविद्यालय से लेकर प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम तक कतारबद्ध होकर लक्ष्य गीत गाते व साफ-सफाई व शिक्षा के साथ राष्ट्रीयगीत और गगनभेदी नारे लगाते हुए प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे जहां प्राथमिक विद्यालय व पास में स्थित शिव मंदिर पर साफ सफाई का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर राजेश यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान प्रोफेसर अखिलेशचंद,प्रोफेसर प्रशांत राय सहित विद्यालय के शिक्षक दर्जनों की संख्या में छात्र छात्रा मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment