Thursday, March 23, 2023

मालटारी महाविद्यालय पर आयोजित हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर।

मालटारी महाविद्यालय पर आयोजित हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर।

दर्जनों छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लिया लाभ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय पर तीन दिवसीय हेल्थ चेकअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया दर्जनों की संख्या छात्र छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लिया लाभ।
जानकारी के अनुसार श्री गांधी पी जी कालेज मालटारी आजमगढ़ में सिफ्सा के तत्वावधान में स्थापित कक्ष में तीन दिवसीय हेल्थ चेकअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हेल्थ चेकअप कार्यक्रम के तिसरे दिन गुरुवार को कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार यादव की उपस्थिति में महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर कंचन वर्मा सी एच सी बिलरियागंज,आजमगढ़ ने कालेज की छात्राओं का हेल्थ परीक्षण किया तथा उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सिफ्सा कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार यादव ने हेल्थ चेकअप कार्यक्रम को छात्र छात्राओं के लिए अति उपयोगी बताया। वहीं डाक्टर कंचन वर्मा द्वारा कालेज की छात्राओं सपना प्रजापति,रंजना भारती,अर्चना चौहान,अंकिता आर्या, माधुरी यादव,निधि त्रिपाठी सहित कुल 35 छात्राओं का हेल्थ चेकअप किया गया। आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का छात्र छात्राओं ने दर्जनों की संख्या में लाभ लिया।

No comments:

Post a Comment