Friday, March 17, 2023

देवपुर कमालपुर गांव में लगी चौपाल समस्याओं का हुआ निस्तारण।

देवपुर कमालपुर गांव में लगी चौपाल समस्याओं का हुआ निस्तारण।

प्रधान व सचिव ने लगाई चौपाल समस्याओं का किया निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर गांव में प्रधान व सचिव ने लगाई चौपाल ग्रामीणों की समस्याओं का किया निस्तारण ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन में 12:00 बजे
 से लेकर 2:00 बजे तक देवपुर कमालपुर गांव में चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया गया चौपाल में पशु डॉक्टर ओमप्रकाश ने पशुओं से संबंधित रोग व टीकाकरण की जानकारी दी वही उनका इलाज किया गया इस दौरान गौशाला से लेकर गोपालन करने पर शासन द्वारा संचालित संपूर्धि योजना के तहत किसानों का चयन किया गया। वही ग्राम सचिव अभिषेक ने वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन के पात्र व्यक्तियों से उनका आधार फोटो व बैंक पासबुक लेकर फार्म भरा वही गांव में आवास के पात्र व्यक्तियों को जिनका सूची में नाम है आवास को त्वरित रूप से पूर्ण करने के लिए व लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवास के निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि हरिवंश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निस्तारण कराया चौपाल में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए इस दौरान मुख्य रूप से विंदेश्वरी, अभिमन्यु, रामप्रसाद, राजेश, घरभरन सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment