Friday, March 17, 2023

शराब के लिए मांगा पैसा नहीं देने पर मारपीट कर किया घायल।

शराब के लिए मांगा पैसा नहीं देने पर मारपीट कर किया घायल।

टेंपो चालक ने मांगा शराब का पैसा नहीं देने पर मारपीट कर किया घायल।

जीयनपुर थाने पर दो अज्ञात के विरुद्ध दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर चौक पर टेंपो चालक ने मांगा शराब का पैसा नहीं देने पर मारपीट कर किया घायल अधेड़ व्यक्ति ने जीयनपुर थाने पर दो अज्ञात के विरुद्ध दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार पांचू निषाद निवासी ओझौली जो रजादेपुर में स्थित जायसवाल ढाबा पर कार्य करता है अपने घर से टेंपू से जीयनपुर तक आया जहां दिन में लगभग 12:00 बजे टेंपो चालक ने पांचू निषाद से शराब के लिए पैसा मांगा नहीं देने पर टेंपो चालकों ने मारपीट कर घायल कर दिया वहीं उसके पॉकेट से एक हजार रुपए ले लिए जिसके बाद जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर दो अज्ञात टेंपो चालक के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की जंहा से टेंपो चालक फरार हो गए मुकदमा दर्जकर जीयनपुर पुलिस तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment