Tuesday, March 14, 2023

सहकारी समिति चुनाव का बजा बिगुल हुआ नामांकन।

सहकारी समिति चुनाव का बजा बिगुल हुआ नामांकन।

सहकारी समिति सदस्यों ने किया नामांकन।

सहकारी समिति के सदस्य चुनेंगे उपसभापति व सभापति 19 को।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सहकारी समिति पर तैनात निर्वाचक कर्मियों ने सहकारी समिति के सदस्य के लिए हुआ नांमाकन नांमाकन के साथ सहकारी समिति चुनाव का बजा बिगुल सहकारी समिति के सदस्य 19 को चुनेंगे उपसभापति व सभापति।
जानकारी के अनुसार सहकारी समिति चुनाव का कार्यक्रम बाबूराम तिवारी जिला सहायक सहकारी निर्वाचन के द्वारा घोषित किया गया जिसमें वर्तमान में कार्यरत सहकारी समिति पर लगे निर्वाचन कर्मियों ने मंगलवार की सुबह से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई पूर्व में शनिवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक कर्मियों ने सहकारी समिति के सदस्यों की सूची चस्पा की थी अगले दिन रविवार को समिति पर आपत्ति दाखिल का सोमवार को आपत्ति का निस्तारण कर शाम को अनंतिम सूची चस्पा की गई वही मंगलवार की सुबह 10 बजे से सहकारी समिति सदस्य के चुनाव के लिए 14 मार्च को प्रपत्र दाखिल किया गया वही निरीक्षण कर सुची का प्रदर्शन 15 मार्च को किया जाएगा 16 मार्च को वापसी व 18 मार्च को चिंह का आवंटन सुबह को और दोपहर में मतदान,मतगणना के बाद शाम तक परिणाम की घोषणा की जाएगी वही सहकारी समिति के सदस्य 19 मार्च को सभापति व उपसभापति का चुनाव करेंगे सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ 16 सहकारी समिति हैं वही हरैया में 17 सहकारी समिति कार्यरत हैं प्रत्येक सहकारी समिति पर 9 सदस्य बनाया जायेगा। ज्यादातर समिति पर अधिकांश सदस्य निर्विरोध नामांकन हुआ वहीं कुछ स्थानों पर चुनाव किया जाएगा नामांकन के साथ ही सहकारी समिति के चुनाव का बिगुल बज गया जिसको लेकर क्षेत्र में अपने-अपने पक्ष में दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। चुनाव का बिगुल बजते ही क्षेत्र में सभापति व उपसभापति बनने की होड़ लगी हुई है।

No comments:

Post a Comment