Wednesday, March 22, 2023

माता शीतला धाम हरसिंहपुर पर राम कथा हुई शुरू।

नौ दिवसीय रामकथा का हुआ भव्य शुभारंभ।

माता शीतला धाम हरसिंहपुर पर राम कथा हुई शुरू।

मानव जीवन अनमोल सतसंगत से मिलेंगे भगवान - महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर उमाकांतानंद सरस्वती

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के माता शीतला धाम हरसिंहपुर में नव दिवसीय रामकथा का हुईं शुरू भव्य रुप से रामकथा का हुआ शुभारंभ पहले दिन महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर उमाकांतानंद सरस्वती ने कहा मानव जीवन अनमोल है सतसंगत से ही मानव जीवन का उद्देश्य प्राप्त होगा।
जानकारी के अनुसार नवरात्र के पहले दिन माता शीतला धाम हरसिंहपुर गांव में मंदिर सेवा समिति के द्वारा नव दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ जिसमें प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक संगीत में राम कथा का वाचन महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर उमाकांतानंद सरस्वती के द्वारा होगा वही पहले दिन बुधवार की शाम 3:00 बजे स्वामी डॉक्टर उमाकांतानंद सरस्वती का राम कथा के प्रांगण में ग्राम वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य रूप से स्वागत किया गया।वही वेदव्यास गद्दी पर धर्मेंद्र सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया विधि-विधान पूर्वक कथा वाचन का शुभारंभ हुआ जिसमें मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कथावाचक स्वामी डॉक्टर उमाकांतानंद ने कहा कि मानव जीवन पाने के लिए देवता भी तरसते हैं मानव जीवन बड़े ही भाग्यशाली और पुरुषार्थी भाग्यवान लोगों को मिलता है और मानव जीवन मिलने का उद्देश्य क्या है उसके लक्ष्य को मानव जीवन प्राप्त करने के बाद हासिल करना चाहिए। पर आज मानव जीवन पाने के बाद लोग अपने परिवार सुख सुविधा व माया जाल में उलझ कर रह गए हैं। मानव जीवन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सतसंगत से ही मानव जीवन का उद्देश्य प्राप्त होगा हम सभी को सतसंगत का अवसर नहीं खोना चाहिए राम कथा के श्रवण मात्र से ही जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं वही मानव जीवन सार्थक होता है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ धर्मेंद्र सिंह रामानंद सिंह बालकरण यादव रामबचन पाल ग्राम प्रधान प्रदीप राम सुरेश अनुज अरुण सिंह उमेश सिंह टप्पू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment