चोर को तमंचा व कारतूस के साथ जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामन बरामद।
तमंचा व दो कारतूस के साथ जीयनपुर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार।
जीयनपुर थाना क्षेत्र की चार चोरियां में था वांछित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस नहर पुलिया के पास से जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व दो कारतूस के साथ चोर को किया गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर सामान किया बरामद जीयनपुर थाना क्षेत्र की चार चोरियों में था वांछित। जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र सिंह व एसआई शंकर यादव ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह 7:05 मिनट पर बागखालिस नहर पुलिया के पास से जीयनपुर
थाना क्षेत्र के 4 चोरियों में संलिप्त कन्हैया राजभर पुत्र लालचंद राजभर निवासी हरसिंहपुर को गिरफ्तार किया उसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिला। चोर की निशानदेही पर चोरी का सिलेंडर,क्रॉन्पटन 5 हॉर्स पावर मोटर, 2880 रुपए नगद बरामद किया। वही 29 जनवरी वर्ष 2023 जमीन हर खोरी गांव निवासी पुत्र लालसा ने तहरीर देकर घर से नथिया पायल बक्सा सहित 20 हजार रुपए का अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। वही 25 फरवरी वर्ष 23 को तेजप्रताप राय प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर सिलेंडर व सामान सहित खाद्य पदार्थ और बच्चों के थाली चुराने का अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। वही 4 मार्च को सत्य प्रकाश सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी हरसिंहपुर ने ट्यूबेल से 5 हॉर्स पावर का मोटर चोरी होने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। विवेचना में चोरियों में संलिप्त कन्हैया राजभर पुत्र लालचंद राजभर का नाम प्रकाश में आने पर मुखबिर की सूचना पर चोर को तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया वही जीयनपुर थाने पर आर्म एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान जीयनपुर पुलिस ने बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment