महिला ने प्रधान पर वित्तीय अनियमितता का लगाया आरोप जांच की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर जोगियावीर निवासी महिला ने प्रार्थना पत्र देकर प्रधान पर बिना कार्य कराए भुगतान कराने व वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया की जांच की मांग।
जानकारी के अनुसार सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर मंती देवी पत्नी पोलन चौहान निवासी जोगियावीर ने प्रार्थना पत्र देकर वित्तीय अनियमितता व बिना कार्य कराए भुगतान का आरोप ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी अन्य संबंधित कर्मचारी की मिलीभगत से करने आरोप लगाया चंद्रभान के खेत का समतलीकरण, मूरत के खेत से नंदलाल के खेत तक चकबंध,शमीम के खेत से सरकारी नलकूप तक नाली, पोखरा पर वृक्षारोपण,प्राथमिक विद्यालय के पास खुदाई,आफताब के खेत से सोनू के नलकूप तक चकबंध सहित कई कार्यों पर बिना कार्य कराए भुगतान कराने सहित वित्तीय अनियमितता की जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मांग की।
No comments:
Post a Comment