Saturday, March 4, 2023

अधिवक्ताओं ने किया होली मिलन एक दूसरे को लगाए अबीर गुलाल।

अधिवक्ताओं ने किया होली मिलन एक दूसरे को लगाए अबीर गुलाल।

होली खेलें रघुबीरा और चितचोर मोर दहिया से गुंजा सगड़ी तहसील।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर देर शाम तक अधिवक्ताओं ने होली मिलन कर एक दूसरे को लगाए अबीर गुलाल अधिवक्ता सभागार में गूंजा होली खेले रघुवीरा अवध में और खा गईलें खा गईलें चितचोर मोर दहिया।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील अधिवक्ता सभागार में शनिवार की शाम 3:00 बजे सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिस का संचालन मंत्री आशीष मिश्रा ने किया। इस दौरान अधिवक्ता मुकेश राय अमित दुबे दिनेश चौबे व सुधीर राय ने होली पर होली गीत होली खेले रघुवीरा अवध में और खा गईल खा गईल हो चितचोर मोर दहिया सहित गजल व अन्य होली गीत से सभी अधिवक्ताओं को होली से सराबोर कर दिया। इस दौरान सभागार में तालियां गुजती रही वही अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सभी अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। वही सगड़ी तहसील परिसर में भ्रमण कर अबीर गुलाल उड़ाए। इस दौरान मुख्य रूप से पंकज दुबे, संतोष कुमार,अरुण सिंह,अमरेंदर सिंह,आशीष राय,सोनू राय, ओंमकार नाथ त्रिपाठी,सूर्यभान यादव,संजय कुमार,दुर्गेश मिश्रा, रवि कुमार,चंद्र प्रकाश,शुकदेव दुबे सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment