अंग्रेजी की परीक्षा देकर वापस जा रहे छात्रों से हुई मारपीट।
जीयनपुर पुलिस ने शिकायत पर पांच अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में स्थित मॉडर्न एरा परीक्षा केंद्र से यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा अंग्रेजी का पेपर देखकर वापस जा रहे तीन परीक्षार्थियों के साथ पांच अज्ञात ने की मारपीट तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार विनीत पुत्र राधेश्याम साहनी, शुभम पुत्र रोपण,सिद्धार्थ पुत्र सत्यनारायण निवासी अम्मापार, बजरंगबली बालिका इंटर कॉलेज साल्हेपुर के हाई स्कूल के छात्र हैं। जिनका जीयनपुर में स्थित मॉडर्न एरा विद्यालय परीक्षा केंद्र बना हुआ है। बुधवार को दिन में सुबह की पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी का पेपर देकर घर वापस जाते समय धनछुला से अम्मापार गांव जाने वाली सड़क से मुड़कर मुर्गी फार्म तक पहुंचे थे की पूर्व से दो बाइक सवार 5 लोग बैठे हुए थे। जिन्होंने नाम पूछकर तीन परीक्षार्थियों व रामप्रसाद पुत्र रामधनी निवासी अम्मापार सगड़ी तहसील से होकर जा रहे थे के साथ भी मारपीट की वही परीक्षार्थियों की तहरीर पर एसआई मायापति पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की जिसके पश्चात जीयनपुर पुलिस ने पांच अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment