जिलाधिकारी ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर की जनसुनवाई।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 123 प्रार्थना पत्र पड़े 8 का हुआ निस्तारण।
नियमित जन सुनवाई के लिए कार्यालय में प्रतिदिन 10:00 से 12:00 तक मौजूद रहने के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने की जनसुनवाई कुल 123 प्रार्थना पत्र पढ़े मात्र आठ का हुआ निस्तारण कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10:00 से 12 बजे तक जन सुनवाई के लिए रहेंगे मौजूद समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने की जनसुनवाई सुबह 11:00 बजे सगड़ी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर किया निरीक्षण इस दौरान की जनसुनवाई संपूर्ण समाधान दिवस पर भूमि से संबंधित विवाद,पैमाइश,अवैध कब्जा और विकास विभाग की जांच के प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें नौबरार देवारा गांव के पूर्व प्रधान हरिवंश यादव ने प्रार्थना पत्र देकर विगत 30 वर्षों से गांव की खतौनी गायब होने का दिया प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जिसे गंभीरता से लिया। वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह को खतौनी को तुरंत ऑनलाइन करने व ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया इस दौरान जयश्री यादव निवासी रैदोपुर ने प्रार्थना पत्र देकर श्याम बहादुर पुत्र अयोध्या निवासी जमीलपुर थाना महाराजगंज पर जमीन दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपए चेक से दिया गया पर जमीन दिलाने के बजाय अब पैसा मांगने पर वापस नहीं दे रहा वही 60 हजार रुपए का चेक दिया जो फर्जी निकला पैसा मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया ने आजमगढ़ कोतवाल को जांच कर मुकदमा पंजीकृत के निर्देश दिए। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 123 प्रार्थना पत्र पढ़े जिनमें मात्र आठ का निस्तारण किया गया वही मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने मौजूद सभी अधिकारियों को पोर्टल पर पड़ रहे शिकायत के लिए फटकार लगाई और कहा कि प्रतिदिन कार्यालय पर 10 से 12 बजे मौजूद रहकर जनसुनवाई करें। जिससे कि बढ़ रही आनलाइन शिकायतों में कमी लाई जा सके। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों को गुणवत्ता पूर्वक समय बद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जिसमें मुख्य रुप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंद्र नारायण तिवारी,पीडी अरविंद तिवारी,उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह, न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य,सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment