एसएसओ विद्युत उप केंद्र मुबारकपुर पर दर्ज हुआ मुकदमा।
विद्युत हड़ताल में सम्मिलित होने के लिए संविदा कर्मचारियों को उकसाने की ऑडियो वीडियो हुई थी वायरल।
लेखपाल की तहरीर पर जीयनपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवाना बुजुर्ग के राजस्व कर्मी की तहरीर पर एसएसओ विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर पर दर्ज हुआ मुकदमा आशीष पान्डेय की संविदा कर्मियों को विद्युत हड़ताल में सम्मिलित होने के लिए उकसाने का ऑडियो वीडियो हुआ था वायरल आवश्यक सेवा अनुरक्षण के तहत दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार रविवार को भुवना बुजुर्ग राजस्व कर्मी सुजीत पुत्र लखन प्रसाद जो सगड़ी तहसील पर लेखपाल के रूप में कार्यरत हैं ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आशीष पान्डेय एसएसओ विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर जो भुवना बुजुर्ग के निवासी हैं कि व्हाट्सएप पर संविदा कर्मचारियों को विद्युत हड़ताल में सम्मिलित होने के लिए उकसाने की ऑडियो वीडियो वायरल होने व अमुआरी में लेखपाल के व्हाट्सएप पर पहुंचने के बाद जीयनपुर थाने पर तहरीर दी। जिस पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने धारा 353,153 व आवश्यक सेवा अनुरक्षण के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जीयनपुर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment