Sunday, March 12, 2023

अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा स्वास्थ्य मेला।

अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा स्वास्थ्य मेला।

133 आयुष्मान कार्ड धारकों का हुआ इलाज।

स्वास्थ्य मेला आयोजित कर आयुष्मान कार्ड धारकों की गई स्क्रीनिंग।

अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शारदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने निशुल्क किया इलाज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य मेला हुआ आयोजित 133 आयुष्मान कार्ड धारकों की गई स्क्रीनिंग अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शारदा मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के डॉक्टर व कर्मचारियों ने पहुंचकर किया इलाज।
जानकारी के अनुसार शासन के निर्देश पर रविवार की सुबह 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें आयुष्मान कार्ड धारकों की निशुल्क जांच व परामर्श दिया गया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिला मंत्री दिवाकर सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शारदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डॉक्टर शैलेंद्र राय, डॉक्टर सूर्यभान स्टाफ नर्स करीना यादव मनीष विजय पांडेय आदि कर्मचारियों ने पहुंचकर मेले में आए हुए 133 आयुष्मान कार्ड धारकों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान उनकी रक्तचाप ईसीजी ब्लड टेस्ट सहित विभिन्न बीमारियों की पहचान कर उन्हें निशुल्क परामर्श व इलाज दिया गया स्वास्थ्य मेले में 100 से अधिक बिना आयुष्मान कार्ड धारक ने भी पहुंचकर स्वास्थ्य मेले में अपनी जांच व इलाज करायी अपने अपने गांव से आयुष्मान कार्ड धारकों को लेकर आशा पहुंची थी। वही अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर ममता राय,डॉक्टर अशोक, डा दिलबर बीपीएम मिश्रा सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने स्वास्थ्य मेला में आए हुए सभी रोगियों के इलाज में सहयोग किया मेले में मुख्य रूप से नाक,कान,गला,माइनी रोग के साथ टेस्ट किया गया बच्चों की भी जांच कर सलाह दी गई। अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रदीप ने बताया कि स्वास्थ्य मेला विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए आयोजित किया गया है इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सत्यप्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment