33 महिलाओं को जीयनपुर नगर पंचायत में स्वच्छता प्रशस्ति पत्र वितरित।
स्वच्छता पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक वार्ड से 3 महिलाओं को मिला प्रशस्ति पत्र।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 33 महिलाओं को दिया गया स्वच्छता प्रशस्ति पत्र।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर में 4 से 10 मार्च तक प्रत्येक वार्ड में अभियान चलाकर स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया वही कस्बा में नगर वासियों को सूखा कूड़ा-गीला कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए डस्टबिन वितरित की जा चुकी है। जिसमें कूड़ा कलेक्शन नगर पंचायत की गाड़ी के द्वारा प्रतिदिन किया जाता है। कस्बा वासियों को जागरूक करने के बाद अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने उत्कृष्ट व बेहतर स्वच्छता के लिए कार्य करने पर नगर पंचायत में स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देने व उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रत्येक वार्ड की 3 महिला और नगर पंचायत जीयनपुर में कुल 33 महिलाओं चयनित किया था। वहीं सोमवार के दिन में 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक समारोह पूर्वक नगर पंचायत कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने बताया कि नगर पंचायत में कस्बा वासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के साथ चयनित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जिससे कि अन्य लोग प्रेरित होकर स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य कर सकें। प्रशस्ति पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे खिल गए वही दिव्यांग रंजू ने स्वच्छता में बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र मिलने पर खुशी का इजहार किया। प्रभावती,विमला,शारदा, मीना,धनपति,रंजू सहित कुल जीयनपुर नगर पंचायत
की 33 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस
दौरान मुख्य रूप से बाबू एकलाख अहमद,हरकेश यादव,रामजन्म यादव,रामचंद्र चौहान,राजू यादव,
गुड्डू यादव मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment