ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री आवास में पात्रता के जांच की मांग।
अराजी अजगरा मगर्बी में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में धांधली का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास पात्रता के जांच की मांग आवास अपात्र व्यक्तियों को देकर निर्माण कराने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर दिन में 1:00 बजे आराजी अजगरा मगर्बी गांव के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के मानकों की अनदेखी कर अपात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। वही अपात्र व्यक्तियों के प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से अपने अपने करीबी व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास देने का आरोप लगाया वही गांव के पात्र व्यक्तियों की अनदेखी की जा रही है। जिसको लेकर सगड़ी तहसील पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास आवंटन के जांच की मांग की। जिसमें मुख्य रुप से हरिवंश पुत्र सूर्यभान,लाल बिहारी पुत्र नारायन,राम सिंह पुत्र देना,यशोदा पुत्र कृष्ण मुरारी, राधेश्याम पुत्र विश्वनाथ,प्रेमनाथ पुत्र फौजदार,दीनानाथ पुत्र फौजदार,महेंद्र पुत्र रूपधारी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment