ग्रामीणों ने ताल पर हो रहे अतिक्रमण रोकने के लिए किया प्रदर्शन।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर ताल पर अतिक्रमण रोकने की लगाई गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर हिरनई गुल्लीगढ़ के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने गांव में स्थित ताल पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।
जानकारी के अनुसार हिरनई गुल्लीगढ निवासी दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुषों ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण रोकने की गुहार लगाई इस दौरान उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 205,315,327 ताल के नाम से दर्ज है। जिस पर गांव के बालचंद हिसामुद्दीन,नंदू, कलामुद्दीन,पुत्रगण मुंसफी ने ताल पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसे अपना चक बता रहा है।वही गांव के लोग जब तालाब पर मिट्टी लेने के लिए जाते हैं तो उन्हें भगाते व धमकाते हैं। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र देकर उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह से जांच कराकर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने राजस्व कर्मी को प्रार्थना पत्र सौंप कर जांच करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य रूप से विलास,इंद्रजीत,क्षांगुण,योगेंद्र, सूर्यभान,उषा,सरोज,मीना,उमा, पुनीता आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment