Sunday, March 26, 2023

सेक्रेड हार्ट इंटरनेशनल स्कूल का पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने किया शुभारंभ।

सेक्रेड हार्ट इंटरनेशनल स्कूल का पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने किया शुभारंभ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध।

नई शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति::पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमीन हरखोरी धनछुला गांव में सेक्रेड हार्ट इंटरनेशनल स्कूल का पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने फीता काटकर किया शुभारंभ।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर में आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमीन हरखोरी धनछुला गांव में सेक्रेड हार्ट इंटरनेशनल स्कूल का पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने फीता काटकर शुभारंभ किया विद्यालय के परिसर में सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति है नई शिक्षा नीति से शिक्षा के प्रसार व विकास को बल मिला ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित आधुनिक तकनीक से युक्त विद्यालय के खुलने से स्थानी स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन व सुधार होगा। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद ईश्वर चंद बरनवाल एडीएम मथुरा ने वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार पर बल दिया। वहीं उत्तर प्रदेश सीबीएसई बोर्ड सचिव हरीकृष्ण बरनवाल ने कहा कि विद्यालय को सगड़ी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर ऊपर उठाने के उद्देश्य से विद्यालय खोला गया है। कार्यक्रम का संचालन दीपक गुप्ता ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ किरण कृष्ण,उप प्राचार्य सतीश राघवन,अनुराग चेरियन, डॉक्टर एस कृष्णन,भाजपा नेता अरविंद जायसवाल,मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया विद्यालय के शुभारंभ पर खुशी का इजहार किया।

No comments:

Post a Comment