Sunday, March 26, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन पर जीयनपुर कस्बा में हुई पुष्प वर्षा।

नव वर्ष प्रतिपदा पर अजमतगढ़ व हरैया स्वयं सेवकों ने जीयनपुर कस्बा में किया पथसंचलन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन पर जीयनपुर कस्बा में हुई पुष्प वर्षा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन पर प्रशासन रहा मुस्तैद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में अजमतगढ़ व हरैया स्वयंसेवकों ने किया पदसंचलन हुई पुष्प वर्षा।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड अजमतगढ़ व हरैया के तत्वावधान में रविवार को शाम 3 बजे जीयनपुर नगर पंचायत के रामलीला मैदान में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। वहां से पथ संचलन करते हुए स्वयं सेवक बिलरियागंज मार्ग,दोहरीघाट मार्ग गल्ला मंडी तक फिर अजमतगढ़ मार्ग पर चौरसिया मैरिज हाल तक,वहां से वापस होकर आजमगढ़ मार्ग के मुबारकपुर तिराहे तक इस दौरान जीयनपुर कस्बा के चौक पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा हुई लोगों ने अपने-अपने छतों पर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर प्रशंसा की। वही रामलीला मैदान पर पथ संचलन समाप्त हुआ वहां स्वयंसेवकों को पाथेय देते हुए विभाग सद्भावना प्रमुख पवनजी ने कहा कि अनादि काल से चैत्रसुदि प्रतिपदा को ही संम्वत नाम से प्रचलित हुआ। हमारे नव वर्ष पर प्रकृति धानी चादर ओढ़ कर खुशहाली लाती है। हमारा नववर्ष एक लौकिक गणना पर आधारित है। चौदह मनवन्तर पर एक कल्प पूरा होता है। हमारा नववर्ष सृष्टि की उत्पत्ति के समय से माना जाता है। द्वापर,सतयुग में भी विक्रम संवत था। संघ 56000 से अधिक शाखाओं में करोड़ों स्वयंसेवक नववर्ष को मना रहे है। आज जीयनपुर में पथसंचलन कर नववर्ष मनाया जा रहा है। खंड कारवां अजमतगढ़ प्रमोद ने बताया कि यह पथ संचलन नव वर्ष के स्वागत में स्वयंसेवक गण द्वारा किया जा रहा है। हमारा नया वर्ष उल्लास, प्रकृति में परिवर्तन के साथ आरम्भ होता है। समस्त मानव,जीव समुदाय के सुख की कामना हम सभी करते है। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडे अपने दल बल के साथ संचलन के आगे आगे कानून व्यवस्था को बनाए हुए चल रहे थे। स्वयंसेवक सधे हुए सिपाही की तरह कतारबद्ध चल रहे थे। इस अवसर पर सत्येंद्र जी,धर्मेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह,जयप्रकाश सिंह,मनोज श्रीवास्तव, सोनू सिंह,आलोक चौरसिया, संतोष जायसवाल,बाल महंत शिवसागर भारती,रविशंकर मिश्रा, सहित सैकड़ों स्वयंसेवक गण पथ संचलन में रहे।

No comments:

Post a Comment