अनुभव प्रमाण पत्र की मांग को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक बैठे विद्यालय के मुख्य द्वार पर।
मालटारी महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षक बैठे प्राचार्य की गाड़ी के सामने।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों को समझाया।
अगले दिन वार्ता के आश्वासन पर माने स्ववित्तपोषित शिक्षक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षक अनुभव प्रमाण पत्र की मांग को लेकर प्राचार्य की गाड़ी के सामने मुख्य द्वार पर बैठे। सूचना पर पहुंची पुलिस अगले दिन वार्ता के आश्वासन पर हटे शिक्षक।
जानकारी के अनुसार मालटारी महाविद्यालय पर मंगलवार की शाम 4:00 बजे स्ववित्तपोषित शिक्षकों को मालटारी महाविद्यालय के प्राचार्य सुचिता श्रीवास्तव के द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र नहीं देने पर अनुभव प्रमाण पत्र की मांग को लेकर मालटारी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्ववित्तपोषित शिक्षक प्राचार्य की गाड़ी के सामने बैठ गए वहीं प्राचार्य की सूचना पर जीयनपुर थाने की पुलिस पहुंची दोनों पक्षों से वार्ता के बाद अगले दिन वार्ता के आश्वासन पर स्ववित्तपोषित शिक्षक मुख्य द्वार के सामने से हट गए। वही स्ववित्तपोषित शिक्षक इपीएफ को लेकर प्राचार्य से कई बार मांग कर चुके हैं। पहुंची टीम के द्वारा स्ववित्तपोषित शिक्षकों को ईपीएफ दिया गया वही स्ववित्तपोषित शिक्षक अनुभव प्रमाण पत्र व मूल्यांकन कार्य व प्रायोगिक परीक्षा से रोकने का आरोप शिक्षकों ने लगाया डॉक्टर अखिलेश तिवारी स्ववित्तपोषित शिक्षक ने बताया कि महाविद्यालय में कई वर्षों से लगातार शिक्षण कार्य कर रहे हैं। पर इपीएफ नहीं मिल रहा था। ईपीएफ मिलने के बाद मिल रहे वेतनमान से कालेज प्रशासन के द्वारा कटौती की जा रही है। जिसके बाद स्वपोषित शिक्षक को विगत 1 वर्षों से 2 हजार रुपए से लेकर 3 हजार रुपए तक वेतनमान मिल रहा है। जिससे स्ववित्तपोषित शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं। वहीं कालेज की प्राचार्य मनमानी कर रही हैं। वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को अनुभव प्रमाण पत्र भी नहीं दे रही हैं। मूल्यांकन कार्य व प्रयोग परीक्षा लेने से रोकने के लिए जान बूझकर अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। मुख्य द्वार पर धरने में बैठने वाले शिक्षकों में मुख्य रूप से डॉक्टर शैलेश पाठक, डॉक्टर शशि मिश्रा, डॉ प्रदीप राय, डॉक्टर अखिलेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं प्राचार्य के साथ विद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर हसीन खान डॉक्टर अखिलेश चंद सहित अन्य विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment