Monday, March 20, 2023

रसूलपुर गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची जांच टीम।

रसूलपुर गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची जांच टीम।

जांच टीम ने 14 बिंदुओं पर किया भौतिक सत्यापन।

पुलिस बल के साथ हुई जांच रही गहमागहमी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में रसूलपुर गांव में पूर्व के विकास कार्यों के लिए पहुंची जांच टीम 14 बिंदुओं पर किया भौतिक सत्यापन पुलिस बल के साथ की जांच, जांच के दौरान रही गहमागहमी।
जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन 12:00 से 4:00 बजे तक डॉ धर्मेंद्र पान्डेय पशु चिकित्सा अधिकारी व देशबंधु पान्डेय सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ने रसूलपुर गांव में पुलिस बल के साथ पहुंचकर 14 बिंदुओं पर सरस्वतानंद सिंह की शिकायत पर पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद सिंह वर्ष 2014 से 15 वर्तमान ग्राम प्रधान दुलारी देवी वर्ष 2021 से 22 तक के कराए गए कार्यों का बिंदुवार भौतिक सत्यापन किया। जिनमें छोटी सरयू नदी व नाला और बाहा और चक मार्ग पर अनियमितता की शिकायत पर पहुंची जांच टीम ने भौतिक सत्यापन कर प्रत्येक कार्य का बिंदुवार सचिव अभिषेक प्रभाकर व पूर्व प्रधान अरविंद सिंह और शिकायतकर्ता सरस्वतानंद सिंह के साथ प्रत्येक कार्य का निरीक्षण किया। वही कार्य होना दिखाया गया जिसको लेकर जांच के दौरान गहमागहमी रही वही पुराना कार्य होने के नाते जांच दल को भी मशक्कत करनी पड़ी। जांच के दौरान गांव के दर्जनों लोग मौजूद रहे। वही इमिलिया चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। जांच अधिकारी डॉ धर्मेंद्र पान्डेय ने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। वही पुराना कार्य होने के नाते साक्ष्य संकलन व गवाहों के आधार पर ही जांच की जाएगी। इस दौरान 14 बिंदुओं पर सत्यापन कर जांच की गई।जांच के दौरान दोनों पक्षों से सैकड़ों की सख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment