Thursday, March 2, 2023

सहायक आयुक्त मंडल आजमगढ़ ने जीयनपुर अजमगढ़ दुकानों पर छापा मारकर लिया नमूना।

जीयनपुर अजमतगढ़ में दर्जनों दुकानों से लिए गए खाद्य के नमूने।

सहायक आयुक्त मंडल आजमगढ़ ने जीयनपुर अजमगढ़ दुकानों पर छापा मारकर लिया नमूना।

जीयनपुर व अजमतगढ़ कस्बा में मचा रहा हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर व अजमतगढ़ कस्बा के दर्जनों दुकानों पर सहायक आयुक्त मंडल के नेतृत्व में खाद्य टीम ने मारा छापा लिया नमूना दुकानदारों में मचा रहा हड़कंप।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 4:00 बजे होली पर्व को देखते हुए जीयनपुर,अजमतगढ़ कस्बा में बीके पान्डेय सहायक आयुक्त मंडल आजमगढ़ के नेतृत्व में नायब तहसीलदार के साथ खाद्य विभाग की टीम ने जीयनपुर कस्बा में स्थित श्री मिष्ठान पर छापा मारकर खोआ व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वही राजेंद्र डेयरी पर छापा मारकर नमूना लिया गया। वही जीयनपुर व अजमगढ़ मिष्ठान और किराना के एक दर्जन दुकानों से खाद्य विभाग टीम के द्वारा नमूना लिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। यदि किसी भी दुकान के नमूने गलत पाए गए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही बीके पान्डेय सहायक आयुक्त मंडल आजमगढ़ के नेतृत्व में एक दर्जन जनपद स्तरीय कर्मचारियों के द्वारा जीयनपुर, अजमतगढ़ कस्बा में स्थित दुकानों के खाद्य पदार्थों के मिलावट की जांच की गई। वहीं होली पर्व को देखते हुए शासन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम के द्वारा अभियान चलाकर छापेमारी की गई। जिससे जीयनपुर व अजमतगढ़ कस्बा के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

No comments:

Post a Comment