क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में अजमतगढ़ में निकला फ्लैग मार्च।
फ्लैग मार्च कर पुलिस ने अजमतगढ़ में सुरक्षा का दिया भरोसा।
प्रेम व सौहार्द पूर्वक होली त्यौहार मनाने की अपील।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च कस्बा वासियों को दिया सुरक्षा का भरोसा प्रेम व सौहार्द पूर्वक होली त्यौहार मनाने की अपील।जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम 5:00 बजे क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस बल के साथ अजमतगढ़ खंड विकास के सामने एकत्रित होकर फ्लैग मार्च निकाला जीयनपुर अजमतगढ़ मुख्य मार्ग पर पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए कस्बा वासियों को माइक से अलाउंस कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वही शबे बरात व होली त्यौहार को शांतिपूर्ण प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई इस दौरान अजमतगढ़ हॉस्पिटल रोड,मेघई नरायना मार्ग,ब्लॉक मार्ग सहित कस्बा में भ्रमण किया गया अजमतगढ़ कस्बा में पुलिस के फ्लैग मार्च को लेकर लोग आपस में चर्चा पर चर्चा करते रहे।
जिसमें मुख्य रूप से क्राइम स्पेक्टर अवधेश अवस्थी अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पटेल सहित जीयनपुर व अजमतगढ़ पुलिस के दर्जनों की संख्या में जवान शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment