सगड़ी अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष और मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी ने ली शपथ।
लालगंज में दर्ज अधिवक्ताओं पर मुकदमा होगा वापस- जय नारायण पांडेय उपाध्यक्ष राज्य परिषद उत्तर प्रदेश।
अधिवक्ता के हक की लड़ाई लड़ेगा बार काउंसिल-उपाध्यक्ष बार काउंसिल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अधिवक्ता सभागार में नवनिर्वाचित अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक हुआ संपन्न नव निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी ने ली शपथ लालगंज में अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा होगा वापस अधिवक्ताओं के हक की लड़ाई लड़ेगा बार काउंसिल।
जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन में 12:00 बजे से अधिवक्ता समिति की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर जय नारायण पांडेय उपाध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष वेद प्रकाश राय व मंत्री आशीष मिश्रा,उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर,परमहंस मोर्य,आनंद प्रकाश राय प्रतीश यादव, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश सहित सह मंत्री व कार्यकारिणी के 10 सदस्यों ने शपथ ली। जिसके बाद मुख्य अतिथि व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सगड़ी अधिवक्ता समिति के सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अधिवक्ता समिति शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बार व बेंच में सामंजस्य बनाकर जनहित में न्यायपालिका को सुचारू रूप से चलाने की अपेक्षा की वही अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ने से अधिवक्ता समिति पीछे नहीं हटेगी वही मंत्री आशीष मिश्रा ने कहा कि सभी अधिवक्ता साथियों के साथ खड़े रहने का वादा किया है और हमेशा साथ रह कर अधिवक्ता संघ की लड़ाई लड़ी जायेगी। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश प्रयागराज जयनारायण पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि लालगंज में अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा होगा वापस वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर आकस्मिक दुर्घटना पर डेढ़ लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए का आश्वासन लिया है। आजमगढ़ ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश अधिवक्ताओं के हक की लड़ाई बार काउंसिल लड़ेगा इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित अधिवक्ता समिति को बधाई दी कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा व संचालन अजय सिंह ने किया।
इस दौरान जनपद के सभी तहसील से वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ सचितानंद राय,सूर्यभान सरोज,ओंकार नाथ त्रिपाठी, सूर्यभान यादव,संतोष कुमार,सोनू राय,संजय राय,पंकज दुबे,शुकदेव दुबे,अनुराग यादव, ब्रह्मदीन चौबे,अमरेंदर सिंह सहित दर्जनों की संख्या में
अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment