Friday, March 17, 2023

अजमतगढ़ में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु।

अजमतगढ़ में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु।

यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर भक्त ले रहे यज्ञ लाभ।

जयकारों से गुंजायमान हो रहा क्षेत्र।

रुद्र महायज्ञ में रासलीला देखकर आनंदित हो रहे क्षेत्रवासी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ के साथ दिन में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने यज्ञ परिक्रमा कर लिया यज्ञ लाभ वही प्रतिदिन रासलीला का मंचन देखकर आनंदित हो रहे क्षेत्र जयकारों से गुंजायमान हो रहा।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार कि सुबह 9:00 बजे रुद्र महायज्ञ की महाकाली मंदिर नरैना में कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ महायज्ञ के सातवें दिन शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ परिक्रमा कर यज्ञ का लाभ लिया। वहीं महायज्ञ प्रतिदिन 1:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक ललित जी महाराज,वंदन किशोरी जी दास के द्वारा प्रवचन का क्षेत्रवासी आनंद लेते रहे। जिसमें भागवत कथा का सुंदर चित्रण सुनकर भाव विभोर हो रहे हैं। वहीं शाम 7:00 बजे से वृंदावन से आए हुए कलाकारों के द्वारा रासलीला का मंचन किया जा रहा है। जिसको देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय आसपास व दूरदराज से लोग सैकड़ों की संख्या में आ रहे हैं और रासलीला का आनंद ले रहे हैं। यज्ञाचार्य बाबा जयराम दास ने बताया कि विधि-विधान पूर्वक 19 को महायज्ञ की पुर्णाहुती व भंडारा का आयोजन किया गया हैं। इस दौरान उपेंद्र सिंह,अरविंद जायसवाल, राधेश्याम कनौजिया,बजरंगी गुप्ता,अजय साहनी,टप्पू सिंह, दिवाकर सिंह,अतुल सिंह,रविंद्र सिंह,अभिषेक,चंदन सिंह,शिवम राय,धर्मेंद्र सोनकर,बंटू सिंह,चुन्नू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कस्बा के लोग सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment