जीयनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
होली मिलन समारोह में मुस्लिम हिंदू एकता की मिसाल दिखी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में गुरुवार को साम 4:00 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन नेहाल मेंहदी द्वारा किया गया। इस दौरान लोगों ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। नगर पंचायत जीयनपुर में नेहाल मेंहदी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें हिंदू मुस्लिम भाइयों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। साथ ही गुजिया और मिष्ठानों का लुफ्त उठाया। शिवदान चौरसिया ने फगुआ,चैता गीत प्रस्तुत किया। जीयनपुर में दूसरी बार किसी मुस्लिम भाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने बताया कि यह मिलन समारोह लोगों में एकता और भाईचारे का संदेश देगा ऐसा आयोजन बार-बार होना चाहिए। वही सन्तोष सिंह टीपू ने कहा कि हिंदू भाइयों को भी ईद मिलन समारोह का आयोजन करना चाहिए जिससें प्रेम भाव बढ़ता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया ने बताया कि जीयनपुर में हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे के साथ होली,दीपावली, ईद,बकरीद का त्योहार मनाते हैं, ईद पर ईद मिलन का समारोह किया जायेगा। वहीं ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ हर त्यौहार मनाते हैं और लोग एक दूसरे के सुख दुख में शरीक होते हैं। इस मौके पर आनंद प्रकाश तिवारी,शिवदान चौरसिया,पुरुषोत्तम यादव,पप्पू पाठक,दीपक गुप्ता,मनीष चौरसिया,आलोक चौरसिया,हासिम प्रधान,पप्पू अहमद,शहनवाज अहमद, जीशान मेंहदी आदि लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment