Monday, March 20, 2023

चोरी की बाइक के साथ चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार बाइक बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरी की बाइक बरामद।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी नदीम अब्बास पुत्र अहमद मेहंदी निवासी खतीबपुर की 29 जनवरी वर्ष 2023 की रात 8:00 बजे बाइक चोरी हो गई थी। जिस पर जीयनपुर थाने पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसकी विवेचना जीयनपुर थाने पर तैनात एसआई विक्रमादित्य कर रहे थे विवेचना के दौरान संतोष पुत्र जयप्रकाश निवासी खतीबपुर का नाम प्रकाश में आया जिसके बाद जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व एस आई शंकर यादव ने मुखबिर की सूचना पर बाग खालिस बाजार से सोमवार को दिन में 1:05 पर संतोष यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी खतीबपुर को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसके पास से नदीम अब्बास की चोरी हुई बाइक हीरो होंडा डीलक्स बरामद की गई।

No comments:

Post a Comment