Saturday, March 18, 2023

बिना कनेक्शन बिल आने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

बिना कनेक्शन बिल आने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

बिना विद्युत कनेक्शन बिल आने पर जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने लगाई गुहार।

ग्रामीणों को चोरी से बिजली प्रयोग पर भड़के जिलाधिकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर अशरफपुर के ग्रामीणों ने बिना विद्युत कनेक्शन के बिल आने पर तहसील पर किया प्रदर्शन जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार वहीं जिलाधिकारी ने बिना विद्युत कनेक्शन के चोरी से विद्युत प्रयोग पर भड़के जिलाधिकारी ग्रामीणों को लगाई फटकार।
जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन में 12:00 बजे अशरफपुर के दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचे ग्रामीणों ने बिना विद्युत कनेक्शन के विद्युत विभाग के द्वारा बिल आने व कनेक्शन धारक से अधिक विद्युत बिल की वसूली को लेकर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के विरुद्ध रोष प्रकट किया। वही जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत विभाग के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने ग्रामीणों से पूछा कि आप लोगों के घर पर लाइट प्रयोग की जाती है कि नहीं जिस पर ग्रामीणों ने लाइट प्रयोग करने की बात स्वीकार की जिस पर ग्रामीणों से कहा कि चोरी से विद्युत प्रयोग करने पर ग्रामीणों को फटकार लगाई। वहीं विद्युत विभाग को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिये। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नरगिंस,सुनीता,केवली,सुदामा,सुनीता,चंदा,सुरती,मेवाती,फगुआ,माधुरी,सीमा सहित दर्जनों की संख्या में गांव की महिला व पुरुष मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment