Monday, January 16, 2023

हत्या के प्रयास के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हत्या के प्रयास के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मोबाइल पर कहासुनी के बाद घर के पास चढ़कर चलाई थी गोली।

20 माह बाद जीयनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह से जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 20 माह बाद किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी संगम पांडेय पुत्र रविंद्र पांडेय से मोबाइल पर बातचीत करने के दौरान एक दूसरे से वाद-विवाद पर उनके घर के पास मनरेगा के काम चल रहे थे जहां चढ़कर जान मारने की नियत से गोली चलाई थी। जिस पर संगम पांडेय की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने 24 अप्रैल वर्ष 2021 को हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें वांछित आरोपी हिमांशु यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी बांसगांव को जीयनपुर पुलिस तलाश कर रही थी। जिसको सोमवार की सुबह 11:05 पर मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी ने पुलिस बल के साथ मनिकाडीह चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment