Wednesday, November 30, 2022

सुहेलदेव समाज पार्टी के महासचिव ने प्रभारी प्रत्याशी किया घोषित।

सुहेलदेव समाज पार्टी के महासचिव ने प्रभारी प्रत्याशी किया घोषित।

अजमतगढ़ नगर पंचायत में कार्यक्रम कर संगठन की मजबूती व प्रभारी प्रत्याशी घोषित।

नगर पंचायत चुनाव में सोहेल देव समाज पार्टी उतारे की प्रत्याशी लड़ेगी चुनाव:अरविंद राजभर राष्ट्रीय महासचिव सुहेलदेव समाज पार्टी

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने संगठन की बैठक कर मजबूती के लिए पार्टी के पदाधिकारी व संगठन का विस्तार किया वही नगर पंचायत आजमगढ़ के चुनाव में सभी स्थानों पर पार्टी चुनाव में प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ेगी और जीतने का दावा किया। वही अजमतगढ़ नगर पंचायत के लिए प्रभारी प्रत्याशी की घोषणा की। बुधवार के दिन में 2:00 बजे सुहेलदेव समाज पार्टी के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रजादेपुर चौक पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर का माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद अजमतगढ़ नगर पंचायत के मसोना गांव के राजभर बस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। जहां पर ब्लॉक व जनपद व प्रदेश संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वही अजमतगढ़ कस्बे में पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर का माल्यार्पण कर बृजेश जायसवाल व कन्हैया अग्रवाल ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे जहां बैठक में अरविंद राजभर ने अजमतगढ़ नगर पंचायत में पार्टी का प्रभारी प्रत्याशी बृजेश जायसवाल को घोषित किया वही कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटकर पार्टी के प्रत्याशी की सफलता के लिए प्रेरित किया जिसके बाद अजमतगढ़ नगर पंचायत में कई स्थानों का भ्रमण कर संगठन की मजबूती के लिए बैठक कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। अरविंद राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि आजमगढ़ नगर पंचायत के चुनाव में पार्टी अकेले मजबूती के साथ सभी स्थानों पर प्रत्याशी की घोषणा कर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष राम भरत राजभर विधानसभा प्रभारी बबलु राजभर अजमतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अजीत राजभर पारितोष जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बकायेदारों के खिलाफ दूसरे दिन भी सगड़ी तहसीलदार ने चलाया अभियान।

बकायेदारों के खिलाफ दूसरे दिन भी सगड़ी तहसीलदार ने चलाया अभियान।

पेट्रोल पंप सहित आधा दर्जन दुकान सील एक गिरफ्तार। 

बकायादार के विरुद्ध अभियान से मचा हडकम्प। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बकायेदारों पर सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने संग्रह विभाग की टीम के साथ बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर दूसरे दिन भी कार्रवाई की। जिसमें सुनील ऑटो फ्यूल बिलरियागंज 14 लाख 70 हजार रुपये बकाया होने पर पेट्रोल पंप को सीज, महादेव ट्रेडर्स महाराजगंज व्यापार कर 10 लाख रुपए बकाया होने पर दुकान को सील कर मालिक को गिरफ्तार किया गया।वही हिमांशु बरतन स्टोर महाराजगंज 3 लाख 45 हजार रुपए बकाया पर दुकान को सील किया गया,प्रभा ट्रेडर्स प्रतापपुर महराजगंज एक लाख बकाया होने पर दुकान सील की गई, मनोज कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी सरोजनी नगर महाराजगंज न्यायालय देय 3 लाख 45 हजार रुपये बकाया होने पर कपड़े की दुकान सील की गई। उमाशंकर मोर्य महाराजगंज में बैंक देय 17 लाख 47 हजार रुपये बकाया होने पर कपड़े की दुकान सील की गई। वहीं बकायेदारों के विरुद्ध सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के नेतृत्व में बड़े बकायेदारों के पर अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में मुख्य रूप से जनार्दन सिंह अवलेरेंद्र सिंह श्रीराम यादव कमलेश प्रजापति मुन्ना राम आदि दर्जनों अमीन संग्रह के कर्मचारी सम्मिलित रहे।

जीयनपुर कोतवाल ने दहेज हत्या के आरोपित देवर को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर कोतवाल ने दहेज हत्या के आरोपित देवर को किया गिरफ्तार।

दहेज हत्या आरोपित में हुई दूसरी गिरफ्तारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजगरा निवासी पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पूर्व में पति सहित पांच के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट फांसी लगाकर मौत होने की पुष्टि हुई जिसके बाद हत्या की धारा को विलोपित कर डीपी एक्ट और धारा 306 की वृद्धि विवेचक ने की जिसमें बुधवार को जीयनपुर कोतवाल यादवेन्द्र पान्डेय ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपित देवर को 10 बजे गिरफ्तार कर लिया।रेखा पत्नी सूर्यमणि निवासी नथ्थूपुर की बुधवार 15 सितंबर की रात्रि 9:00 बजे फांसी लगाकर मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर उनके घर पहुंचे पिता ओमप्रकाश ने 112 नंबर को हत्या की सूचना दी जीयनपुर पुलिस ने उनकी तहरीर पर हत्या का मुकदमा पति सूर्यमणि सहित देवर शेषमणि व देवरानी प्रियंका,सास चंद्र मुनि एवं ननंद अनूपमा कुल पांच के ऊपर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि के बाद विवेचक अवधेश अवस्थी ने हत्या की धारा को विलोपित कर डीपी एक्ट धारा 306 की वृद्धि कर पूर्व में सास चंद्रमुनी को गिरफ्तार के पश्चात आरोपित देवर शेषमणि पुत्र रामकेर को पकवाइनार तिराहा से बुधवार की सुबह 10:00 बजे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रथम महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव सकुशल हुआ संपन्न।

महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रथम महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव सकुशल हुआ संपन्न।

अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर सआदुज जफर अली और महामंत्री पद पर प्रोफ़ेसर इंद्रजीत ने मारी बाजी।

उपाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं महिला पद पर स्मिता मिश्रा रही विजयी।

संयुक्त मंत्री पद पर डॉ मनमोहन लाल विश्वकर्मा रहे विजई।

आजमगढ़ और मऊ जिले के 14 ऐडेड महाविद्यालय के 303 शिक्षकों में से 292 शिक्षकों ने मतदान किया।

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के प्राचार्य एवं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव के देखरेख में संपन्न हुआ चुनाव।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी स्थित श्री गाँधी पी जी कॉलेज मालटारी के परिसर में बुधवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रथम महाविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव सकुशल संपन्न हो गया।
नामांकन के लिए चार काउंटर बनाए गए थे। वही मतदान के लिए भी 4 बूथ बनाए गए थे।
जिसमें 14 ऐडेड महाविद्यालय के 303 शिक्षकों में से 292 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 96.369% रहा। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के परिसर में महाविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव के लिए सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक पर्चा की बिक्री की गई। सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक नामांकन फार्म जमा हुआ। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10.30 से 11.00 बजे तक जांच की गई।
प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन-11.00 बजे किया गया।
नामांकन वापसी 11.00-11.30 बजे तक। वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 11.30 बजे तक किया गया। मतदान12.30 से 3.30 बजे तक डाले गए।
मतगणना-3.30 बजे से समाप्ति तक चलती रही। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 प्रत्याशी प्रोफेसर सआदुज जफर अली, डॉ0 दिनेश कुमार सिंह, डॉ0 अजीत प्रसाद राय ने पर्चा दाखिला किया।  उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी ने डॉ गिरजेश कुमार, डॉ प्रदीप कुमार राय,प्रोफेसर सुजीत कुमार श्रीवास्तव,डॉ0 सुनील कुमार यादव ने पर्चा दाखिला किया। उपाध्यक्ष महिला पद में प्रोफेसर निशा कुमारी और श्रीमती स्मिता मिश्रा ने पर्चा दाखिला किया।
महामंत्री पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी ने प्रोफेसर इंद्रजीत,डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह,प्रोफेसर मोहम्मद सुल्तान अहमद, श्रीरामजी वर्मा ने पर्चा दाखिला किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए आशुतोष कुमार सिंह, डॉ0 मनमोहन लाल विश्वकर्मा, डॉ0 विशाल कुमार जायसवाल ने पर्चा दाखिल किया। संयुक्त मंत्री महिला पद के लिए एक प्रत्याशी प्रोफेसर शबीना अंजुम ने पर्चा दाखिला किया जिनका निर्विरोध चुना गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी लेफ्टिनेंट चंदन कुमार ने पर्चा दाखिला किया, जिनको निर्विरोध चुन लिया गया। कार्यालय मंत्री पद के लिए 1 प्रत्याशी सत्येंद्र, प्रांतीय प्रतिनिधि पद के 2 पद के लिए लिए प अवनीश कुमार सिंह, सत्येंद्र कांत मौर्य ने पर्चा दाखिला किया जिनको निर्विरोध चुन लिया गया। सह मंत्री पद के लिए प्रोफ़ेसर हसीन खान को मनोनीत किया गया। पर्चा दाखिला में सभी पद के लिए सभी पर्चे वैध पाए गए। कोई किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया।
अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर सआदुज जफर अली  159 वोट पाकर विजई रहे। वही दूसरे स्थान पर डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह को 108 मत मिला और डॉक्टर अजीत प्रसाद राय को 25 मत मिला। उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर सुजीत कुमार श्रीवास्तव 149 मत पाकर विजई रहे। वही डॉक्टर गिरजेश कुमार को 97, डॉ सुनील कुमार यादव को 93 डॉक्टर प्रदीप कुमार राय को 77 मत प्राप्त हुआ। महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती स्मिता मिश्रा 195 मत पाकर विजई रही। वही प्रोफ़ेसर निशा कुमारी को 95 मत  पाकर दूसरे स्थान पर रही।
महामंत्री पद पर प्रोफेसर इंद्रजीत 120 मत पाकर विजई रहे। वही डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह को 80 मत प्राप्त हुआ प्रोफेसर मोहम्मद सुल्तान अहमद को 45, रामजी वर्मा को 43  मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर डॉ0 मनमोहन लाल विश्वकर्मा 170 मत पाकर विजई रहे। आशुतोष कुमार सिंह को 118 मत प्राप्त हुआ। डॉक्टर विशाल कुमार जायसवाल को 112 मत मिले।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव ने सभी विजय प्रत्याशियों को शपथ दिलाई।और चुनाव सकुशल सम्पन्न होने पर राहत की सांस ली।
कोतवाल यादवेंद्र पाडे ने कहा कि चुनाव में एक प्लाटून पीएसी जीयनपुर महाराजगंज बिलरियागंज थाने की फोर्स सहित काफी फोर्स मौजूद थी जिससे कि चुनाव में किसी प्रकार की अवधारणा हो और ना को किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न हो चुनाव सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। चुनाव में आजमगढ़ जनपद के 10 और मऊ जनपद के 04 एडेड महाविद्यालय के 303 शिक्षको ने मतदान किया ।नामांकन के लिए 4 काउंटर बनाए गए थे।

Tuesday, November 29, 2022

तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में अजमतगढ़ ने मारी बाजी

तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में अजमतगढ़ ने मारी बाजी

कुल 45 बच्चों ने दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग।

तहसील के चारों ब्लॉक के विशेष शिक्षक की मौजूदगी में हुआ आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर पर विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील स्तर पर अजमतगढ़ हरैया बिलरियागंज महाराजगंज ब्लॉकों के कुल 45 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुलेख छूकर पहचानो रस्साकशी कुर्सी दौड़ आदि खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन खेलों में चारों ब्लॉकों के छात्र मौजूद थे। जिसमें अजमतगढ़ ब्लॉक के छात्रों ने प्रथम द्वितीय तृतीया स्थानों पर रहते हुए बेहतर प्रदर्शन करते हुए बीईओ निर्भय नारायण सिंह से पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान चारों ब्लॉकों के विशेष शिक्षक मौजूद रहे। वही कुर्सी दौड़ में कासिम प्रथम अनूप द्वितीय मोहम्मद अमाने तृतीय स्थान पर रहे। रस्सा कशी में मनीषा प्रथम तरन्नुम द्वितीय पायल तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख में आदर्श प्रथम सूरज द्वितीय साक्षी तृतीय स्थान पर रहे।छूकर पहचानो में पायल प्रथम कासिम द्वितीय अनूप तृतीय स्थान पर रहे।यह समस्त छात्र अजमतगढ़ ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों से प्रतिभाग किए और प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाकर पुरस्कार के हकदार बने। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता से दिव्यांग छात्रों में एक दूसरे के प्रति प्रतियोगिता करने की आदत का विकास होगा और इससे उनके मानसिक बौद्धिक शारीरिक क्षमता का विकास होगा।यह प्रतियोगिता विश्व दिव्यांग दिवस पर इस तरह के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने समस्त विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान संजय कुमार यादव विशेष शिक्षक ए आर पी विमल प्रकाश विशेष शिक्षक प्रमिला देवी सुनील कुमार मुरली श्याम मनोहर रविकांत सहित अन्य ब्लॉकों के समस्त विशेष शिक्षक मौजूद रहे ।

बकायेदारों के खिलाफ सगड़ी तहसीलदार ने चलाया अभियान।

बकायेदारों के खिलाफ सगड़ी तहसीलदार ने चलाया अभियान।

डेढ लाख की वसूली व दो ट्रैक्टर ट्राली,एक मैजिक सुपर बाइक जब्त,बकायादारों के विरुद्ध अभियान से मचा हडकम्प। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने संग्रह विभाग की टीम के साथ बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिसमें डेढ़ लाख की वसूली व दो ट्रैक्टर दो ट्राली एक पिकअप और एक सुपर बाइक जप्त की गई वहीं बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें राधेश्याम सिंह निवासी गोपालपुर के विरुद्ध 15 लाख रुपये न्यायालय देय पर उनकी सुपर बाइक घर से जब्त की गई। वही नूरजहां पत्नी पूर्व प्रधान गुलाम रब्बानी से 15 लाख रुपये बकाया पर पिकअप गाड़ी उनके घर से जब्त की गई वही बॉबी ईट उद्योग इटौरा पर 7 लाख रुपये की बकाया पर भट्टे पर से दो ट्रैक्टर दो ट्राली व उनके मुनीब राणा प्रताप सिंह पुत्र राम कृपाल सिंह निवासी गोरखपुर को पकड़ कर बैठा लिया गया। वही भठ्ठा मालिक मोहम्मद अरशद निवासी जैराजपुर को बकाया जमा करने के लिए चेतावनी दी गई। वही मकसूद पुत्र मकबूल निवासी देवापार से 1 लाख 54 हजार रुपये बकाया की वसूली की गई।
सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के द्वारा बकायेदारों के विरुद्ध चलाए गए अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में मुख्य रूप से जनार्दन सिंह, अवलेरेंद्र सिंह,श्रीराम यादव, कमलेश प्रजापति,मुन्ना राम आदि दर्जनों अमीन संग्रह के कर्मचारी सम्मिलित रहे।

सगाई टूटने पर युवती पहुंची थाने दी तहरीर।

सगाई टूटने पर युवती पहुंची थाने दी तहरीर।

दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट की मांग को लेकर सगाई तोड़ने का आरोप।

सगाई से पूर्व 90 हजार नगद व सामान लेकर सगाई के बाद विवाह से इंकार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की युवती ने सगाई के बाद विवाह से इंकार पर जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर दो लाख रुपये व बुलेट की मांग को लेकर शादी तोड़ने का लगाया आरोप।
हरैया गांव निवासी युवती अपनी माता मंजू देवी के साथ जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोहरैया हाफिजपुर थाना जीयनपुर निवासी सत्यपाल जैसवार पुत्र केराराम की मालटारी बाजार में कपड़े व जूते की दुकान है। जिससे पारंपरिक रूप से विवाह सुनिश्चित होने के बाद 21 नवंबर को उनके घर पर लड़का लड़की की सगाई कार्यक्रम में 90 हजार रुपये नगद व दो सोने की अंगूठी और अन्य सामान दिया गया। वही 2 दिन बाद 23 नवंबर को हरैया युवती के घर पर सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में गांव से लेकर सभी रिश्तेदार सम्मिलित हुए जिसमें लगभग 80 हजार रुपये खर्च हुए जिसके बाद 25 नवंबर की रात में लड़का और लड़का के पिता ने विवाह करने से इंकार कर दिया वही दहेज के रूप में 2 लाख रुपए व बुलेट की मांग करने लगे आपस में सहमति न बनने के बाद मंगलवार की शाम को युवती जो एम ए डी एल एड की पढाई कर मुंबई निजी विद्यालय में अध्यापिका के रूप में कार्य करती थी विवाह में सम्मिलित होने के लिए घर पर आई हुई थी।अपनी माता मंजू देवी के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर दी।

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव मालटारी महाविद्यालय पर आज।

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव मालटारी महाविद्यालय पर आज।

क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने भ्रमण कर किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रथम महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव मालटारी महाविद्यालय पर होगा। प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव प्राचार्य एवं मुख्य चुनाव अधिकारी श्री गाँधी पी जी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के साथ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्था का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने किया। इस दौरान नामांकन से लेकर मतदान और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री गाँधी पी जी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ में दिनाँक 30.11.2022 दिन बुधवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न होगा।जिसमें आजमगढ़ के 10 और मऊ जनपद के 04 एडेड महाविद्यालय के शिक्षक मतदान करेगें। इस चुनाव में अध्यक्ष का एक पद,उपाध्यक्ष 03 पद जिसमें एक पद महिला शिक्षिका के लिये आरक्षित,महामंत्री का एक पद,संयुक्त मंत्री का तीन पद जिसमें एक पद महिला शिक्षिका के लिये आरक्षित,कोषाध्यक्ष का एक पद,कार्यालय मंत्री का एक पद जो आजमगढ़ जनपद के किसी भी महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका के लिये है। और प्रान्तीय प्रतिनिधि का दो पद और सह मँत्री का एक पद जो अधिवेशन सम्पन्न कराने वाले महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई से किसी भी सदस्य शिक्षक और शिक्षिका में से एक को प्राप्त होगा। जिसके नामांकन से लेकर मतदान तक चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्था  का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने किया।

Saturday, November 26, 2022

डेंगू से बचाव का नुक्कड़ नाटक कर बच्चों ने किया जागरुक।

डेंगू से बचाव का नुक्कड़ नाटक कर बच्चों ने किया जागरुक। 

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रैली व नुक्कड़ नाटक का डेंगू से बचाव को किया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रैली व नुक्कड़ नाटक कर डेंगू से बचाव को किया जागरूक।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर शनिवार की सुबह 11:00 से लेकर 1:30 बजे तक वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डेंगू से बचाव के लिए सड़क पर रैली निकाली इस दौरान बैनर व हाथों में स्लोगन लिखी दफ्ती लेकर नारे लगाते हुए बैंड बाजा के साथ सड़क पर भ्रमण कर डेंगू से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया। वही तहसील पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया बच्चों ने एकत्रित पानी में प्रतिदिन डीजल व पेट्रोल डालने,घर पर साफ सफाई करने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने के लिए नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वही देवों के प्रति लोगों में बने भय को बच्चों ने दूर किया। इस दौरान वेदांता इंटरनेशनल विद्यालय के दर्जनों की संख्या में छात्र सम्मिलित हुए विद्यालय के डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में गांव गांव व बाजारों में डेंगू के प्रति लोगों अभियान चलाकर जागरूक करने कि मौजूद सभी लोगों ने सराहना की सगड़ी तहसील पर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता व ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

जीयनपुर थाना संपूर्ण समाधान दिवस पर पड़ेआठ प्रार्थना पत्र में तीन का हुआ निस्तारण।

जीयनपुर थाना संपूर्ण समाधान दिवस पर पड़े
आठ प्रार्थना पत्र में तीन का हुआ निस्तारण। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कुल 8 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया वहीं अन्य स्थानों पर राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम रवाना की गई। जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह जनसुनवाई की इस दौरान राजस्व कर्मचारियों भूमि विवाद रजिस्टर का निरीक्षण कर संयुक्त रूप से त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल आठ प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,एस आई उमेश कुमार,मनोज कुमार,राकेश पान्डेय,रामसागर सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

Friday, November 25, 2022

अजमतगढ़ खंड शिक्षा सभागार में शिक्षकों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने की बैठक।

अजमतगढ़ खंड शिक्षा सभागार में शिक्षकों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने की बैठक।

प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर नवीन प्रबंध समिति के गठन पर हुई चर्चा।

सक्रिय अभिभावक बनेंगे प्राथमिक विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य।

निपुण भारत प्रशिक्षण के बाद क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक।

निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के साथ की बैठक, जिसमें निपुण भारत प्रशिक्षण के बाद प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर निपुण भारत मिशन सफल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई वहीं प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर नवीन प्रबंध समिति के गठन पर जोर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक खंड शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ पर खंड शिक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह व डायट मेंटल वीरेंद्र ने बैठक की जिसमें निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी अध्यापकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है जिसके पश्चात भी विद्यालय पर निपुण भारत मिशन का सफल क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। जिसको सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने दिशा निर्देश दिए वही मुख्य रूप से 30 नवंबर के पूर्व प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर नवीन प्रबंध समिति के गठन पर जोर दिया गया वहीं सक्रिय अभिभावकों को प्रबंध समिति का सदस्य बनाने के लिए निर्देशित किया गया जिससे कि प्रबंध समिति को प्राथमिक विद्यालय की कार्य योजना के निर्माण के लिए नियमित रूप से बैठक कर विद्यालय को व्यवस्थित करने में सक्रिय सहभागिता हो सके। वही प्राथमिक विद्यालय के पठन-पाठन व व्यवस्था को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षण योजना,प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पुस्तकालय पर छात्रो की संलिप्तता का दैनिक रजिस्टर तैयार करने शिक्षक डायरी से प्रतिदिन कार्य योजना के निर्माण व टी एल एम का प्रभावी उपयोग व कक्षावार टी एल एम निर्माण के साथ दीक्षा एप पर प्रशिक्षण पर चर्चा। वहीं विद्यालय में रीडिंग कैंपेन चलाने व कंपोजिट ग्रांट पर विद्यालय में कार्य करने के लिए प्रबंध समिति की नियमित बैठक करने के लिए चर्चा की गई।इस दौरान बैठक में हरिकेश मिश्रा, नीलम राय,जितेंद्र राय,आनंद तिवारी,अर्मेश राय,अवधेश,जर्रार हुसैन,धनंजय मिश्रा,प्रमोद कनौजिया,श्याम प्रताप पांडेय सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

संभागीय परिवहन अधिकारी ने आधा दर्जन स्कूल वाहन का कटा चालान।

संभागीय परिवहन अधिकारी ने आधा दर्जन स्कूल वाहन का किया निरीक्षण।

संभागीय परिवहन अधिकारी ने आधा दर्जन स्कूल वाहन का कटा चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में संभागीय परिवहन अधिकारी ने आधा दर्जन स्कूल वाहन का किया निरीक्षण काटा चालान।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार कि सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक जीयनपुर कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने आधा दर्जन स्कूल वाहन का किया निरीक्षण जिनमें सेंट जेवियरर्स,गुरुकुल पब्लिक स्कूल,ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, सेंट जोजफ सहित आधा दर्जन निजी विद्यालय के वाहन का निरीक्षण किया गया। जिसमें इंश्योरेंस रजिस्ट्रेशन फिटनेस की जांच की गई वही सेंट जेवियर्स विद्यालय की एक बस,गुरुकुल पब्लिक स्कूल की एक बस, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का एक वाहन व सैंट जोजफ का एक वाहन व अन्य दो वाहन का चालान काटा गया मानक न पुरा करने पर 35 हजार रुपए प्रति वाहन वसूली की गई। वही दो वाहन पैसा ना जमा करने के कारण जीयनपुर थाने पर भेजा गया। संभागीय परिवहन अधिकारी के स्कूल वाहन की जांच के बाद विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

शादी का झांसा देकर युवक लड़की को लेकर हुआ फरार,पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

शादी का झांसा देकर युवक लड़की को लेकर हुआ फरार,पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर निवासी पिता ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर अपनी पुत्री को गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर लेकर हुआ फरार दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार रामपत पुत्र सिद्धू निवासी कंजरा दिलशादपुर ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री जो बी एस सी की  छात्रा है को शादी का झांसा देकर गांव का युवक कौशिक पुत्र हंसराज जो घर पर आता जाता था। लेकर फरार हो गया पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

वॉलीबॉल और कबड्डी बालक वर्ग प्रतियोगिता में गांधी इंटर कालेज मालटारी रहा विजयी।

वॉलीबॉल और कबड्डी बालक वर्ग प्रतियोगिता में गांधी इंटर कालेज मालटारी रहा विजयी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़। 
सगड़ी तहसील के रामगढ़ स्थित बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ में दो दिवसीय तहसील स्तरीय इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स लीग व कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सगड़ी तहसील के कुल 27 इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बालीवाल बालक प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज मालटारी ने प्रथम,श्री गिरधारी तिलकधारी इंटर कॉलेज बिलरियागंज ने दितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज मालटारी ने प्रथम,सर्वोदय इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो खो बालक वर्ग प्रतियोगिता में श्री शिवपूजन सिंह इंटर कॉलेज विजयापार ने प्रथम, एस बी जी कालेज भीमबर ने दितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में श्री शिवपूजन सिंह जूनियर हाई स्कूल विजयापार ने प्रथम, एसपीजी कॉलेज ने द्वितीय, बैडमिंटन बालक वर्ग में आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने प्रथम,श्रीमती सेवाती विद्यापीठ  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर केदारनाथ राय, कमलेश राय,प्राचार्य डॉ अल्का राय,पूर्व प्रधान राजेश राय,डॉ0 नितेश श्रीवास्तव,डा0 हरेंद्र सिंह,डॉ दिव्य प्रकाश राय, अरविंद,आद्या प्रसाद,हौसिला प्रसाद,सीमा राय,पूनम मौर्या आदि लोग मौजूद थे।

Thursday, November 24, 2022

स्कूल बस चालक का लाइसेंस छः माह के लिए हुआ निलंबित।

स्कूल बस चालक का लाइसेंस छः माह के लिए हुआ निलंबित।

स्कूल बस चालक को नोटिस देकर मोटर वाहन विभाग ने मुकदमा निस्तारण तक वाहन चलाने पर रोक।

पूर्व में अजमतगढ़ कस्बा में बच्चों से भरी स्कूल बस को नशे में धुत चालक ने टेंपो में मारी थी टक्कर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में बच्चों से भरी स्कूल बस को नशे में धुत चालक ने टैंपू में टक्कर मार दी जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय की रिपोर्ट पर परिवहन विभाग लाइसेंस अधिकारी मोटर वाहन ने स्कूल बस चालक के लाइसेंस को 6 माह के लिए निलंबित कर नोटिस दी वहीं मुकदमे के निस्तारण तक वाहन चलाने को निषेध किया।
जानकारी के अनुसार 15 नवम्बर को मंगलवार की सुबह वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कि बस छात्रों को लेकर नरायना गांव से अजमतगढ़ कस्बे की तरफ आते समय सड़क पर खड़ी टेंपो से टकरा गई वही बस में 2 दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे व सड़क के किनारे भी स्कूल जाने के लिए बच्चे खड़े थे। इस दौरान भीड़ जुट गई वह स्कूली बस चालक को नशे में धुत देखकर ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर दी वही चालक को पुलिस के हवाले कर दिया जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने चालक गनेश यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी फरीदपुर के विरुद्ध टेंपो चालक मोहम्मद नोमान पुत्र इश्तियाक निवासी अलीनगर अजमतगढ़ कस्बा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर स्कूली बस को सीज कर दिया था वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय की रिपोर्ट के आधार पर परिवहन विभाग के लाइसेंसिंग अधिकारी मोटर वाहन के द्वारा चालक नशे में धुत चालक दिनेश यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी फरीदपुर पुनापार का लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित कर दिया वही नोटिस देकर मुकदमे के निस्तारण तक वाहन चलाने को निषेध किया गया है।

सत्यसेवा आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर दर्ज हुआ मुकदमा।

सत्यसेवा आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर दर्ज हुआ मुकदमा।

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से जालसाजी कर मान्यता लेने का आरोप।

अधिवक्ता सूर्यभान सरोज ने दर्ज कराया विद्यालय के प्रबंधक पर मुकदमा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर अधिवक्ता सूर्यभान सरोज के प्रार्थना पत्र पर सत्यसेवा आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर ग्राम समाज की भूमि जालसाजी कर विद्यालय की मान्यता लेने के आरोप पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर कार्यरत अधिवक्ता सूर्यभान सरोज निवासी मालटारी जीयनपुर ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि जटाव में गाटा संख्या 46 पर 108 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज की भूमि नवीन परती के रूप में दर्ज है। जिस पर अवैध तरीके से सत्यसेवा आदर्श इंटर कॉलेज मालटारी में संचालित किया जा रहा है जिसको छुपाकर जालसाजी कर विद्यालय की मान्यता प्राप्त की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय निरीक्षक के द्वारा जांच की गई। जिस पर प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए 28 मार्च को आदेश दिया गया था। पर विद्यालय निरीक्षक की तहरीर ना मिलने के कारण मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका था। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिवक्ता सूर्यभान सरोज के द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया जिलाधिकारी के आदेश के बाद जीयनपुर पुलिस ने सूर्यभान सरोज की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक सत्यसेवा आदर्श इंटर कॉलेज के विरुद्ध धारा 419,420,467,468,471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

बाबू संत प्रसाद राय विद्यालय पर मनाया गया वार्षिकोत्सव।

बाबू संत प्रसाद राय विद्यालय पर मनाया गया वार्षिकोत्सव।

विद्यालय पर आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम।

कक्षावार सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बछउर खुर्द (रामगढ) बाबू संत प्रसाद राय इंटर कॉलेज पर भव्य रुप से धूमधाम के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया इस दौरान बच्चों के द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए वही विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन में 1:00 बजे बाबू संत प्रसाद राय इंटर कॉलेज पर पूर्व विधायक वंदना सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के द्वारा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मशाल दौड़ जूनियर रेस के अतिरिक्त विद्यालय के छात्राओं के द्वारा डांडिया,शिव तांडव,रस्साकशी, खेल नृत्य,किसान गीत,पिरामिड शो सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य दीपक राय व पूर्व विधायक वंदना सिंह ने विद्यालय में कक्षा बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक दीपक राय,सन्तोष सिंह टिप्पू,ध्रुव सिंह, प्रेमप्रकाश राय,कमलेश राय, राजेश राय,जसवंत सिंह,नीरज राय सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय क्षेत्र के अभिभावक व छात्र-छात्राए मौजूद रहे।