Friday, November 18, 2022

सगड़ी अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में की नारेबाजी।

सगड़ी अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में की नारेबाजी।

सी आर ओ पर मनमानी का आरोप। 

बैठक कर उपजिलाधिकारी का बहिष्कार किया समाप्त। 
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में तहसील परिसर में जमकर की नारेबाजी मुख्य राजस्व अधिकारी पर लगाया मनमानी का आरोप स्थानांतरण तक कलेक्ट्रेट के समर्थन में सगडी अधिवक्ता समिति ने अगले प्रस्ताव तक किया बहिष्कार वही बैठक में उप जिलाधिकारी न्यायालय के बहिष्कार की हुई समाप्ति।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर सगड़ी अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में परिसर में भ्रमण कर जमकर नारेबाजी की वहीं मुख्य राजस्व अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया वह कलेक्ट्रेट बार के अगले प्रस्ताव तक सगड़ी अधिवक्ताओं ने बहिष्कार की घोषणा की वही नारेबाजी के बाद सगड़ी अधिवक्ताओं ने आपात बैठक कर उपजिलाधिकारी सगड़ी से वार्ता के बाद उपजिलाधिकारी न्यायालय के 2 सप्ताह तक बहिष्कार समाप्त का प्रस्ताव भेजा। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी ने किया संचालन मंत्री सूर्यभान यादव ने किया। वहीं मुख्य राजस्व अधिकारी के विरोध में कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अगले प्रस्ताव तक बहिष्कार की घोषणा की नारेबाजी करने वालों में मुख्य रुप से पंकज द्विवेदी सोनू राय अमरिंदर सिंह दुर्गेश मिश्रा अरुण सिंह संतोष कुमार संजय कुमार मनसा यादव वेद प्रकाश राय मणिकेश्वर मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment