Saturday, January 29, 2022

नैनिजोर टेलीफोन इक्सचेंज परिसर को अस्थाई गौ आश्रय स्थल बनाया गया।

नैनिजोर टेलीफोन इक्सचेंज परिसर को अस्थाई गौ आश्रय स्थल बनाया गया।

पशु विभाग ने 78 बेसहारा पशुओं को किया टैगिंग।

4 किसानों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज कराया गया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बंद पड़े नैनिजोर बीएसएनल टेलिफोन एक्सचेंज में ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं को बंद करने की सूचना पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण के दौरान रौनापार थाने में 4 किसानों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज कराया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के द्वारा बेसहारा पशुओं को नैनिजोर बीएसएनल टेलिफोन एक्सचेंज में बंद कर दिया गया था। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर पशु विभाग के द्वारा टेलीफोन एक्सचेंज में बंद 74 बेसहारा पशुओं का टैगिंग कराया गया वही चार पशु जिनका पूर्व से टैगिंग किया गया था। पहचान की गई पहचान के उपरांत अजगरा मशर्की के ग्राम प्रधान जयप्रकाश की तहरीर पर रौनापार थाने में कैलाश निवासी अजगरा मशर्की के दो पशु सुभाष यादव निवासी खेतापुर रामनरेश साहनी के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
वही 78 बेसहारा पशुओं में 1 दर्जन से अधिक पशुओं को बूढ़ावर गौ आश्रय स्थल उप जिलाधिकारी ने भेजवाया।
उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि जब तक नैनिजोर व हाजीपुर ग्राम सभा में अस्थाई गौ आश्रय स्थल का निर्माण किया जा रहा है। तबतक 6 साल से बंद पड़े बीएसएनल के टेलीफोन एक्सचेंज के परिसर को  विभाग से बात कर अस्थाई गौ आश्रय स्थल बनाकर बेसहारा पशुओं को वही रखा जाएगा और उनकी देखभाल व भोजन के प्रबंध के लिए पशु विभाग व गांव के प्रधान को निर्देशित किया गया है।

उपजिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों, उड़नदस्ता व पुलिस बल के साथ की बैठक।

उपजिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों, उड़नदस्ता व पुलिस बल के साथ की बैठक।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक कर ली जानकारी।

सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी नजर चुनावी खर्च में जुटेगा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के राजनैतिक दल के  प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों और उड़नदस्ता व पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक कर आचार संहिता के पालन कराने व सघन वाहन निरीक्षण प्रतिदिन स्थान बदलकर करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नामांकन व चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर राजनैतिक दल व प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार व पेड न्यूज़ पर गठित जनपद स्तरीय दल के द्वारा निगरानी की जा रही जो पार्टी व प्रत्याशियों के खर्च में जोड़ा जाएगा। वही सभी राजनैतिक दल व प्रत्याशियों के जनसंपर्क पर गठित टीम के द्वारा भ्रमण कर वीडियोग्राफी की जा रही है।बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रचार प्रसार व चुनाव आयोग के गाइडलाइन के विपरीत किए जा रहे कार्य पर कड़ी निगरानी रखी जा रही। विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर उड़नदस्ता व पुलिस बल के द्वारा प्रतिदिन तेजी से जांच करने वाहन व अवैध शराब के साथ कड़ाई से आचार संहिता का पालन कराने के लिए निर्देशित किया। वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सगड़ी व गोपालपुर की अधिसूचना 10 फरवरी से जारी होगी और इसी दिन से नामांकन 17 फरवरी तक 11:00 से 3:00 तक किया जाएगा वही 18 फरवरी को जांच व 19 से 21 फरवरी तक नाम वापसी 7 मार्च को मतदान व 10 मार्च को मतगणना की जाएगी सगड़ी विधानसभा के प्रत्याशी कलेक्ट्रेट के रूम नंबर 31 में व गोपालपुर विधानसभा के प्रत्याशी रूम नंबर 30 में नामांकन करेंगे जिसमें 8 राष्ट्रीय पार्टी व दो क्षेत्रीय दल के चिन्ह चुनाव आयोग से जारी किया गया है वहीं से पंजीकृत दलों व निर्दल प्रत्याशियों को नामांकन के उपरांत उनके चिन्ह नियमानुसार प्रदान किया जाएगा। नामांकन फार्म में फार्म टू बी व फॉर एबी के साथ फार्म 26 के विषय में विस्तृत जानकारी दी वही अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल की भी जानकारी दी गई प्रत्येक शनिवार को सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उनके समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा से ज्ञानेंद्र मिश्रा,समाजवादी पार्टी सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव,कांग्रेस प्रत्याशी राना खातून,आप प्रत्याशी सुनील यादव व संजय चौहान,बसपा विधानसभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विमल सहित क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला,सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह,अपर तहसीलदार रामानुज शुक्ला सहित तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

ओवरलोड ट्रक से उड़ रही बालू की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

ओवरलोड ट्रक से उड़ रही बालू की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

समाजसेवी ने ज्ञापन सौंपकर ओवरलोड ट्रक से उड़ रही बालू की उठाई समस्या।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे हो रहे बालू खनन और ओवरलोड ट्रक से सड़कों पर उड़ रहे बालू की समस्या को लेकर समाजसेवी नेहाल मेहंदी ने उठाई समस्या उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को दिया ज्ञापन।जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के महुला व अन्य स्थानों पर बालू का खनन हो रहा है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक ओवरलोड बालू लेकर लाटघाट जीयनपुर बाजार से गुजर रहे हैं। वही तेज रफ्तार से गुजरने के कारण और ओवरलोड होने के कारण सड़कों पर बालू उड़ रहा है। वही लाटघाट जीयनपुर बाजार में स्थित दुकानों व व्यापारियों के उड़ रहे बालू से समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उनके सामानों में भी बालू उड़कर पड़ रहा है। जिससे दुकान पर रखे हुए सामान खराब हो रहे हैं। व्यापारियों का नुकसान हो रहा है वहीं सड़क पर चल रहे बाइक साईकिल व पैदल यात्रियों को भी ओवरलोड ट्रकों से उड़ रहे बालू उनकी आंखों में पड रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को संबोधित प्रार्थना पत्र देखकर उन्होंने गुहार लगाई की ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाई जाए और बालू को नियमानुसार ट्रक पर लादकर ट्रक निकले जिससे राहगीरों व दुकानदारों को हो रही बालू की समस्या से निजात मिल सके। जिनमें मुख्य रुप से जयहिंद मद्धेशिया,विजय कुमार,राणाप्रताप,हिमांशु, राज कुमार,शंकर प्रसाद,भूपेंद्र यादव, पवन कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।
ओंकार नाथ त्रिपाठी निर्विरोध अध्यक्ष तो मंत्री बने सूर्यभान यादव।

सगड़ी अधिवक्ता समिति मंत्री पद पर सुर्यभान यादव 42 मतों से जीते ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति के मंत्री पद पर आज शनिवार को चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सूर्यभान यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सूर्यभान सरोज को 42 मतों से पराजित किया।
सगड़ी तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद पर ओंकार नाथ त्रिपाठी निर्विरोध अध्यक्ष चुनें गये व उपाध्यक्ष पद पर सुधीर राय, संतोष कुमार,सुकदेव दुबे और सह मंत्री पद पर रामलखन, अनिल गौड़, दुर्गेश मिश्रा और कोषाध्यक्ष पद पर मंशा यादव के साथ कार्यकारिणी के 9 सदस्य संजय सिंह,रामवृक्ष,जैनेंद्र कुमार, संजय कुमार,रवि कुमार इत्यादि का पूर्व में नामांकन के दौरान ही निर्विरोध चयन किया जा चुका था। अधिवक्ता समिति के मंत्री पद पर सूर्यभान यादव व सूर्यभान सरोज के बीच शनिवार को सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान हुआ अधिवक्ता समिति के 85 सदस्यों में से 84 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें शाम 3:00 बजे मतगणना के पश्चात एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा ने सूर्यभान यादव को 63 मत वही निकटतम प्रतिद्वंदी सूर्यभान सरोज को 21 मत प्राप्त हुए इस प्रकार उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 42 मतों से पराजित किया। सगड़ी अधिवक्ता समिति का नामांकन 21 व 22 जनवरी को किया गया वही 23 जनवरी को नामांकन वापसी की तिथि रही व 29 जनवरी को मतदान हुआ। इस दौरान सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति के सभी सदस्यों ने मतगणना में विजई होने पर मंत्री पद पर निर्वाचित व निर्विरोध सदस्यों को माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिसमें मुख्य रुप से अविनाश राय उर्फ सोनू,पंकज दुबे,राधेश्याम मिश्र,अरुण सिंह, अमरिंदर सिंह,राजेश सिंह,मनीष राय,प्रदीप राय,पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह सहित सभी अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने और कार्यकारिणी के गठन पर खुशी का इजहार किया।

Thursday, January 27, 2022

मछली मारने गए दो बच्चों के अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार।

मछली मारने गए दो बच्चों के अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार।

बच्चों के अपहरण के दो आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी दो नाबालिक बच्चों को पैसे के लेनदेन के विवाद में मछली मारते समय किडनैप की सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाकर 24 घंटे के अंदर बच्चों को छुड़ाया था। वही योगियावीर निवासी अखिलेश कुमार की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।अपहरण के दोनों आरोपियों को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार अखिलेश कुमार निवासी जोगियाबीर के जीजा के भाई शैलेश व उसका मित्र इंद्रकेश निवासी डिघिया थाना मुबारकपुर दोनों नाबालिक बच्चे लाटघाट के समीप ताल के किनारे सुबह 11:00 बजे मछली मारने के लिए बाइक से गए हुए थे। जहां पर पूर्व से पैसे के लेनदेन के विवाद के कारण दो युवकों ने रिश्तेदार के पुत्र को किडनैप कर बंधक बना लिया। जिसकी सूचना पर जीयनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव व रौनापार थाना प्रभारी अखिलेश पान्डेय के नेतृत्व में दोनों थानों की पुलिस बल के साथ देर रात्रि में मुखबिर की सूचना पर हसनपुर  गांव के समीप कमलेश सिंह के मुर्गा फार्म से अभियान चलाकर देर रात्रि में छुड़ाया था। वही अखिलेश कुमार ने रमेश सिंह पुत्र बगेदन सिंह निवासी हसनपुर थाना रौनापार व उपेंद्र पटेल पुत्र लालमुनी पटेल पर दोनों बच्चों को बंधक बनाने का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिस पर जीयनपुर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। वही वांछित दोनों आरोपियों को जीयनपुर एस आई श्याम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह 7:05 पर लाटघाट चौक से गिरफ्तार कर लिया।

डस्टबिन घोटाला पर नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।

डस्टबिन घोटाला पर नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।

स्वच्छता अभियान में डस्टबिन खरीद पर 17.25 लाख गबन पर दर्ज हुआ मुकदमा।

राजनैतिक रंजिश बस फंसाने का लगाया नगर पंचायत अध्यक्ष ने आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन खरीदने के नाम पर लगभग 17.25 लाख रुपये का गबन करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ के खिलाफ एडीएम प्रशासन के निर्देश पर सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा। अजमतगढ़ नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान के मामले में अजमतगढ़ के सभासदों ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जबकि मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना के बीजेपी विधायक श्रीराम सोनकर ने नगर विकास मंत्री को भी इस भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्र लिखा था। तमाम शिकायतों के आधार पर डीएम ने डेढ़ वर्ष पूर्व जांच का आदेश दिया था। इस अवधि में जांच हुई। जिसमें शिकायतों को सही पाया गया। जांच में पता चला कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के ही भाई रिश्तेदारों के नाम से चल रही फर्म से भारी मात्रा में डस्टबिन खरीदे गए थे। जिनको डोर टू डोर बांटना था। साढ़े चार हजार डस्टबिन खरीदे गए और मात्र 56 ही बांटे गए। वहीं डस्टबिन खरीद के नाम पर 17 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान भी हो गया। अन्य डस्टबिन का क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। जबकि सभी डस्टबिन का भुगतान संबंधित फर्म को कर दिया गया था। एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा के निर्देश पर सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने मंगलवार रात्रि में जीयनपुर थाने पर तहरीर दी। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पारस नाथ सोनकर के विरुद्ध धारा 409, व 420 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा ने बताया कि जांच में जो भी दोषी मिलेंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वही गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पारस नाथ सोनकर ने कहा कि उनके विरुद्ध राजनैतिक रंजिश के कारण फंसाया जा रहा है जो सरासर गलत है इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिससे सही और गलत का मामला साफ हो हमने हर घर पर डस्टबिन बटवाया है। जिसका जांच कर सकते हैं।

Saturday, January 22, 2022

उपजिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।

उपजिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।

सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी नजर चुनावी खर्च में जुटेगा।

कोविड-19 ग्रस्त मतदाता करेंगे पोस्टल बैलट से मतदान।

बैठक कर आचार संहिता गाइडलाइन की दी विस्तृत जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के राजनैतिक दल के  प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक कर आचार संहिता के पालन नामांकन व चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर राजनैतिक दल व प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार व पेड न्यूज़ पर गठित जनपद स्तरीय दल के द्वारा निगरानी की जा रही जो पार्टी व प्रत्याशियों के खर्च में जोड़ा जाएगा वही सभी राजनैतिक दल व प्रत्याशियों के जनसंपर्क पर गठित 9 टीम के द्वारा भ्रमण कर वीडियोग्राफी की जा रही है। बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रचार प्रसार व अवैधानिक चुनाव आयोग के गाइडलाइन के विपरीत किए जा रहे कार्य पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है वहीं उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के निर्देश पर पोस्टल बैलट से मतदान कराने के लिए 12d फॉर्म बीएलओ द्वारा सहमत पत्र लिया जा रहा है जिसमें 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग व कोविड-19 ग्रस्त व्यक्ति और दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलट से मतदान के पूर्व वीडियोग्राफी कर मतदान कराया जाएगा वही सहमत पत्र के उपरांत मतदान केंद्र पर यह मतदाता मतदान नहीं कर पाएंगे वही 30 जनवरी तक मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं को अभी भी जोड़ने के लिए फार्म भरकर ऑनलाइन व बीएलओ के माध्यम से नाम जोड़े जा सकते हैं किंतु किसी भी मतदाता का संशोधन व विलोपन नहीं किया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सगड़ी व गोपालपुर की अधिसूचना 10 फरवरी से जारी होगी और इसी दिन से नामांकन 17 फरवरी तक 11:00 से 3:00 तक किया जाएगा वही 18 फरवरी को जांच व 19 से 21 फरवरी तक नाम वापसी 7 मार्च को मतदान व 10 मार्च को मतगणना की जाएगी सगड़ी विधानसभा के प्रत्याशी कलेक्ट्रेट के रूम नंबर 31 में व गोपालपुर विधानसभा के प्रत्याशी रूम नंबर 30 में नामांकन करेंगे जिसमें 8 राष्ट्रीय पार्टी व दो क्षेत्रीय दल के चिन्ह चुनाव आयोग से जारी किया गया है वहीं से पंजीकृत दलों व निर्दल प्रत्याशियों को नामांकन के उपरांत उनके चिन्ह नियमानुसार प्रदान किया जाएगा।
नामांकन फार्म में फार्म टू बी व फॉर एबी के साथ फार्म 26 के विषय में विस्तृत जानकारी दी वही अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल की भी जानकारी दी गई प्रत्येक शनिवार को सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उनके समस्याओं का समाधान किया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रत्याशी राना खातून, आप प्रत्याशी सुनील यादव व संजय चौहान बसपा विधानसभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विमल सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सगड़ी तहसील में लगाए गए आठ सीसी कैमरे।

सगड़ी तहसील में लगाए गए आठ सीसी कैमरे।

तहसील परिसर व कार्यालय सीसी कैमरे की नजर में।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर व कार्यालय सीसी कैमरे की नजर में लगाए गए आठ सीसी कैमरे।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील परिसर व कार्यालय में शनिवार की दोपहर में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के निर्देश पर 8 सीसी कैमरे लगाए गए हैं जो तहसील परिसर व कार्यालय पर नजर रखेंगे। उपजिलाधिकारी सगड़ी के कार्यालय में मुख्य रूप से मॉनिटर रखा गया है। जंहा से पूरे तहसील की मॉनिटरिंग किया जा रहा है।  सभी स्थानों पर सीसी कैमरे से नजर रखी जाएगी। जिससे कोविड-19 गाइडलाइन के पालन के साथ तहसील परिसर की सभी गतिविधियों व कर्मचारियों पर सीसी कैमरे से पैनी नजर रखी जाएगी। जिसके लिए जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के निर्देश पर शनिवार की दोपहर में 8 सीसी कैमरे मुख्य द्वार,परिसर,कार्यालय,निर्वाचन, सभागार व ऊपर दूसरे तल पर आर के विभाग व नजारत पर सीसी कैमरे के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाएगी। जिससे लोगों के द्वारा कोविड-19 व कर्मचारियों पर भी उपजिला अधिकारी के द्वारा निगरानी की जाएगी। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि सगड़ी तहसील में सीसी कैमरे लगाए गए हैं। जिसके माध्यम से प्रत्येक गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।

Thursday, January 20, 2022

वीवीपैट भंडारण का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

वीवीपैट भंडारण का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

एक सप्ताह में वीवीपैट भंडारण को पूर्ण कर मांगी सुपुर्दगी।

आजमगढ़ विधानसभा चुनाव के उपरांत सभी वीवीपैट रखे जाएंगे गोदाम में।

दो करोड़ 46 लाख 18 हजार रुपये से वीवीपैट गोदाम का हुआ निर्माण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में आजमगढ़ जनपद के सभी 10 विधानसभा चुनाव के उपरांत वीवीपैट मशीन रखने के लिए दो करोड़ 46 लाख 18 हजार रुपये की लागत से हुआ निर्माण उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया निरीक्षण एक सप्ताह में सभी कार्य पूर्ण कर सुपुर्द करने के निर्देश।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील परिसर के अंदर शासन के मानक के अनुरूप लोक निर्माण विभाग के द्वारा दो करोड़ 46 लाख 18 हजार रुपये की लागत से दो मंजिला वीवीपैट भंडारण गृह का निर्माण किया जा रहा था जो पूर्ण हो चुका है। वीवीपैट भंडारण गृह में मानक के अनुरूप आधुनिक तकनीक से युक्त कमरे बनाए गए हैं। जिसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने वीवीपैट भंडारण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार अजय सिंह को तेजी के साथ सभी कार्य पूरा करा कर एक सप्ताह में भंडारण गृह सौंपने के लिए निर्देशित किया।आजमगढ़ जनपद विधानसभा चुनाव के उपरांत सभी 10 विधानसभा में मतगणना के पश्चात सगडी में निर्मित सुरक्षित भंडारण गृह में वीवीपैट को रखा जाएगा।जिसके लिए हो रही तैयारियों का उप जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह,निर्वाचन बीआरसी लालजी, रविंदर यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सगड़ी अधिवक्ता समिति चुनाव की प्रक्रिया शुरू।

सगड़ी अधिवक्ता समिति चुनाव की प्रक्रिया शुरू।

नामांकन के पहले दिन कुल चार नामांकन हुए दाखिल।

अध्यक्ष पद हेतु एक ने किया नामांकन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील अधिवक्ता समिति की चुनाव प्रक्रिया नामांकन के साथ हुई शुरू कुल चार नामांकन 3 पद हेतु हुआ।
जानकारी के अनुसार सगड़ी अधिवक्ता समिति के एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा ने अधिवक्ता समिति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें सगड़ी अधिवक्ता समिति का नामांकन 20 व 21 जनवरी को होगा , जांच 22 जनवरी को व 29 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। वही नामांकन के पहले दिन सगड़ी अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद हेतु ओंकार नाथ त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया वही मंत्री पद हेतु सूर्यभान यादव व सूर्यभान सरोज ने नामांकन दाखिल किया वही कोषाध्यक्ष पद हेतु मंसा यादव ने नामांकन दाखिल किया शेष पद हेतु 21 जनवरी को नामांकन दाखिल किया जाएगा।
नामांकन के पहले दिन ही सगड़ी अधिवक्ताओं में अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद हेतु ओंकार नाथ त्रिपाठी ने नामांकन किया जिनके साथ अधिवक्ता समिति सगड़ी के सदस्यों ने नामांकन फार्म बृहस्पतिवार की सुबह 11:00 बजे गठित समिति के सदस्यों से खरीद कर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा के यहां दाखिल किया गया। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य बाल गोविंद यादव, सच्चिदानंद राय, सामू राम यादव, बालचंद यादव चुनाव प्रक्रिया में मौजूद रहे। वही मंत्री पद हेतु सूर्यभान यादव व सूर्यभान सरोज ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सभी अधिवक्ता समिति के सदस्य मौजूद रहे अध्यक्ष पद हेतु एक ही नामांकन दाखिल होने पर अधिवक्ता समिति के निर्विरोध अध्यक्ष होने की संभावना बनी हुई है। वहीं अधिवक्ता समिति में 21 तारीख को भी नामांकन करना है जिसको लेकर आपस में चर्चा दिन भर होती रही। यदि अधिवक्ता समिति के सभी सदस्यों में सहमति बन जाती है तो सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होंगे यदि सहमति नहीं बन पायी तो 29 जनवरी को सगड़ी अधिवक्ता समिति का एल्डर कमेटी मतदान प्रक्रिया पूरी करायेगी। चकड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही सभी सदस्यों में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर उत्साह दिख रहा था जिसमें मुख्य रुप से अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल सिंह वेद प्रकाश राय अविनाश राय सोनू राय अरुण सिंह आशीष मिश्रा अमरिंदर सिंह सुधीर राय सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता सदस्य प्रक्रिया में मौजूद रहे।

Wednesday, January 19, 2022

साजिश रच खुद की पत्नी की हत्या का प्रयास करवाने वाला डॉक्टर अपने साथियों सहित गिरफ्तार।

साजिश रच खुद की पत्नी की हत्या का प्रयास करवाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार।

घटना को अंजाम देने वाले 03
अभियुक्त गिरफ्तार ।

घटना में प्रयुक्त 02 तमंचा,03 जिन्दा,01 खोखा कारतूस व सुपारी का 20 हजार रूपया नगद बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
दिनांक 15.01.2022 को राहुल पुत्र श्यामलाल निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया गया कि खुद की पत्नी रीना देवी जिसकी पहले से तबीयत खराब होने के कारण सोनोग्राफी के लिए जीयनपुर जाने हेतु पुरुषोत्तमपुर (मेन रोड बगहीडाड़) पर अपनी गाड़ी मे  बैठने के लिए कहा कि उसी समय एक मोटर साईकिल पर हेलमेट लगाये दो व्यक्ति 1.विजय वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा 2. श्रवण वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा निवासी गण ग्राम अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ आये जो जमीनी रंजिश को लेकर वादी राहुल उपरोक्त को मारने के लिए दौड़ा लेना तथा वादी की पत्नी रीना देवी को मौके पर गोली मार कर घायल कर देने के सम्बन्ध के थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 219/2022 धारा- 307 भा0द0वि व 3(2)5 SC/ST Act. पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर को घटना का अनावरण कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में दिनांक- 19.01.2022 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि बगहीडाड़ के पास जो गोली चली थी जो लोग गोली मारे है वे सभी लोग बुढ़ऊ बाबा मंदिर के खड़े होकर बातचीत कर रहे है कि इस सूचना पर विश्वास करके मौके से प्रस्थान कर जैसे ही पुरूषोत्तमपुर बाजार के आगे बढ़े कि बुढ़ऊ बाबा स्थान पर पहुचने मंदिर के पास वे तीन व्यक्ति खड़े है कि खड़े तीनो व्यक्तियो को घेरकर पकड़ लिया गया । पकड़े गया व्यक्तियो ने अपना नाम क्रमशः1.डा0 राहुल राम पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम पुरूषेत्तमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, 2.धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 ललित नारायण राम निवासी मुहल्ला महादेव नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, 3. जुगुनू राम पुत्र रूपचन्द निवासी मुहल्ला महादेव नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया अभियुक्तो के पास से 2 अदद नाजायज तमंचा व 3 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ कि अभियुक्तगण को समय करीब 12.20 बजे हिरासत पुलिस में लेकर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण– अभियुक्त राहुल राम द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि साहब मेरी एक क्लिनीक अजमतगढ़ में है, वही पर मै बैठता हूँ इसी दौरान एक लड़की से मेरी मुलाकात हुई जिससे मै प्रेम करता हूँ और मै अपने बीबी से काफी तंग आ गया था मै डाक्टर हूँ किसी भी महिला का फोन आता था तो मेरे हर फोन की निगरानी करती थी मै उसको समझाया भी लेकिन वह बराबर लड़ाई झगड़ा करती थी और मेरे घर वालो को मेरे द्वारा दिये गये पैसे को खर्चा आदि भी देने से मना करती थी आये दिन मुझसे लड़ाई झगड़ा करती रहती थी तब मैने सोचा की अपनी बीबी को रास्ते से हटा दूँ और जिससे प्रेम करता हूँ उससे शादी कर लूंगा । तब मै काफी दिनो से अपने साथी धर्मेन्द्र कुमार से कह रहा था तो धर्मेन्द्र द्वारा हमे आश्वासन दिया गया की एक्सीडेण्ट करवाकर मारा जायेगा जब यह बात सही नही लगी तो धर्मेन्द्र अपने साथी जुगुनू के साथ दिनांक 14.01.2022 को मेरे क्लिनीक अजमगढ़ आये वही पर हम तीनो लोगो ने प्लान बनाया और कहा कि कल तूम लोग काम कर दो तो बाकी का पैसा काम होने के बाद दे दुगां । दिनांक 15.01.2022 को मै अपनी पत्नी रीना को जिसे पथरी की बीमारी है कई आपरेशन करवा भी चुका हुँ और सोनोग्राफी कराने का बहाना बताकर उसे घर से आजमगढ़ - गोरखपुर जाने वाली रोड पर आने के लिए मेरे द्वारा कहा चुंकि मेरे दरवाजे तक कोई चार पहिया गाड़ी नही जा सकती है इसलिए उसको मै यह बताया कि मै गाड़ी लेकर रोड पर मिलूगां तुम पैदल घर से आ जाओ हम लोग सोनो ग्राफी कराने आजमगढ़ चलेंगे । तब मै मेन रोड पर आकर अपनी गाडी खड़ी करके पुलिस वालो तथा आने जाने वालो को देखने लगा तभी योजनानुसार हमारे साथी धर्मेन्द्र, जुगुनू मो0सा0 ग्लैमर से मेरी गाड़ी अल्टो कार के पास आ गये कि मैने वही से ईशारा करके अपने साथी धर्मेन्द्र को बताया कि वो जो सामने से औरत आ रही है उसी को आप लोगो को मारना है कि मो0सा0 ग्लैमर जिसको जुगुनू चला रहा था और पिछे धर्मेन्द्र बैठा था हमारे गांव की तरफ जा रहे रास्ते पर आ रही हमारी औरत को हमारे बताये गये ईशारे पर धर्मेन्द्र ने मेरी बीबी को दौड़ाकर एक गोली मार दिया मेरी बीबी गिर गयी ।  गोली लग जाने के बाद तब मैने इन दोनो लोगो को ईशारा करके भगा दिया । मै काफी घबड़ा गया था मेरे कुछ समझ में नही आ रहा था कि मै क्या करू मै अपनी पत्नी को ईलाज कराने बिना किसी बताये चला गया बाद में मै थाने पर आ कर मुकदमा  1. विजय वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा 2. श्रवण वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा निवासी गण ग्राम अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध लिखवाया क्योकि इनके साथ मेरा जमीन के सम्बन्ध में विवाद चल रहा है कि लोगो को मुझ पर सक न हो और ये लोग फस जाय । तब मुकदमा लिखवाने के बाद पुनः बनारस ट्रामा सेन्टर BHU चला गया कि हमारे पास धर्मेन्द्र द्वारा बकाया पैसा 20000/- के लिए फोन कर रहे थे तो मैने उनको कहा कि काम तो पूरा नही हुआ फिर भी जो पैसा बाकी है उसको देने आऊँगा । और आज मै धर्मेन्द्र व जुगुनू को भी यही पर मिलने का बात कहकर वाराणसी से आया था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*—
1- मु0अ0सं0- 19/2022 धारा- 307 भा0द0वि व 3(2)5 SC/ST Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2- मु0अ0सं0- 25/22 धारा 3/25 ए एक्ट बनाम धर्मेन्द्र थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3- मु0अ0सं0- 26/22 धारा 3/25 ए एक्ट बनाम जुगुनू थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* –
1. डा0 राहुल राम पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम पुरूषेत्तमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 ललित नारायण राम निवासी मुहल्ला महादेव नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. जुगुनू राम पुत्र रूपचन्द निवासी मुहल्ला महादेव नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

*बरामदगी का विवरण* –
1. 2 जरब नाजायत तमंचा .315 बोर 2 अदद खोखा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
2. सुपारी का 20 हजार रूपया नकद 
आपराधिक इतिहास अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 ललित नारायण उपरोक्त*
(HS No. – 12A थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़)
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 224/08 307 भादवि0 व 7 CLA Act जीयनपुर आजमगढ़
2 613/08 4/25 आर्म्स एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
3 261/03 379 भादवि0 घोषी मऊ
4 793/09 356,379 भादवि0 घोषी मऊ
5 657/09 110 जी सीआरपीसी जीयनपुर आजमगढ़
6 404/010 110 जी सीआरपीसी जीयनपुर आजमगढ़
7 509/10 3/4 गुण्डा एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
8 394/12 110 जी सीआरपीसी जीयनपुर आजमगढ़
9 349ए/13 147,148,149,307,332,333,353,379,341,504,506,
452,435,436,395,398,427 भादवि0 व 4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम जीयनपुर आजमगढ़
10 107/018 395,147,436,427,336,341,323,353,332,186 भादवि0 व 2/3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम  व 7 CLA Act जीयनपुर आजमगढ़
11 108/18 147,148,149,151,152,153,186,332,333,
336,341,353,307,323,504,506,427 भादवि0 व 3(2) लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम  व 7 CLA Act जीयनपुर आजमगढ़
12 110/019 392,411 भादवि0 जीयनपुर आजमगढ़
13 019/2022 307, 120बी,34 भादवि0 मुबारकपुर आजमगढ़
14 25/2022 3/25 आर्म्स एक्ट मुबारकपुर आजमगढ़
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण* –
1.श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2.श्री संयज तिवारी, चौकी प्रभारी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3.श्री संजय सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, हे0का0 सुरेन्द्र यादव हे0का0 दिलीप पाठक हे0का0 सत्येन्द्र यादव का0 पवन यादव, का0 अमित सिंह का0 अभिमित तिवारी आजमगढ़
4.हे0का0 अमर सिंह, का0 नीरज यादव का0 मुन्ना यादव रि0का0 राहुल चौरसिया, का0 अत्मानन्द शाक्य, का0 मुकेश कुमार यादव, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

Saturday, January 15, 2022

प्रत्येक सेक्टर में एक मतदान केन्द़ पर टीकाकरण के साथ छूटे हुए मतदाता जोडने का कार्य शुरु।

प्रत्येक सेक्टर में एक मतदान केन्द़ पर टीकाकरण के साथ छूटे हुए मतदाता जोडने का कार्य शुरु।

उपजिलाधिकारी ने दर्जनों मतदान केंद्र का किया भ्रमण।

मतदान केंद्र पर बीएलओ छूटे मतदाता के साथ पोस्टल बैलट मतदान के लिए भरा जा रहा फार्म।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के निर्धारित प्रत्येक सेक्टर के एक मतदान केंद्र पर टीकाकरण के साथ छूटे हुए मतदाता को जोड़ने व पोस्टल बैलट से मतदान के लिए भरे जा रहे हैं फॉर्म।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा में 51 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। जिनमें प्रत्येक सेक्टर के एक मतदान केंद्र पर आज भी टीकाकरण स्वास्थ्य टीम के द्वारा कराया जा रहा है। तो वही मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ के द्वारा छूटे हुए मतदाताओं के फार्म भरने के साथ पोस्टल बैलट से मतदान के लिए दिव्यांग 80 वर्षों से अधिक आयु की वृद्ध मतदाताओं का फार्म भी भरा जा रहा है। वही उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने दर्जनों मतदान केंद्र का भ्रमण किया। वही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेजी के साथ कर्मचारियों को टीकाकरण व छूटे हुए मतदाता को जोड़ने के साथ पोस्टल बैलट के लिए फार्म भर कर सूचना देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम अमूवारी नारायणपुर,भटौली इब्राहिमपुर,मंडनपुर,मेघई खास, छपरा सुलतानपुर,महावतगढ़ में प्राथमिक विद्यालयों पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे हैं कार्य का निरीक्षण किया।

अशरफपुर बना कंटेनमेंट जोन उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

अशरफपुर बना कंटेनमेंट जोन उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

पॉजिटिव मिलने पर घर पर किया गया होम क्वॉरेंटाइन व सैनिटाइजेशन ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अशरफ पुर गांव कंटेनमेंट जोन घोषित पॉजिटिव मिलने पर होम कोरेन्टाइन कर कराया गया सैनिटाइजेशन। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने किया निरीक्षण।
जानकारी के अनुसार अबूसालेह पुत्र अंसार उम्र 26 साल निवासी अशरफपुर सऊदी जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां जांच में पॉजिटिव मिलने पर उन्हें विदेश जाने से एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वही आजमगढ़ जनपद में पहुंचने पर जिनकी जांच कराई गई और पॉजिटिव पाए जाने पर अबुसालेह को उसके घर पर होम कोरेन्टाइन कर उसके गांव को उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कंटेनमेंट जोन घोषित किया। वही शनिवार को दोपहर में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने कंटेनमेंट जोन किया। इस दौरान उनके परिजनों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम को निर्देशित किया। वही मौके पर उपस्थित लेखपाल विपिन सिंह ने उस क्षेत्र का सैनिटाइजेशन कराया उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि अशरफपुर गांव कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है पालन न करने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

फर्जी एग्रीमेंट दिखा किसान के खेत पर दबंग कर रहे कब्जा।

फर्जी एग्रीमेंट दिखा किसान के खेत पर दबंग कर रहे कब्जा।

उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा रोकने की लगाई गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सपहा पाठक निवासी किसान ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से जालसाजी कर एग्रीमेंट दिखा खेत की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा।
जानकारी के अनुसार रामपलट पाठक पुत्र रामलद्दन पाठक निवासी सपहा पाठक की आराजी नंबर 337 का रकबा 2.7 6 1 हेक्टेयर पर नोएडा की प्राइवेट कंपनी अवैध तरीके से जालसाजी कर एग्रीमेंट दिखाकर कब्जा की है। जिस पर उक्त किसान रामपलट पाठक ने कंपनी को नोटिस भी दिया पर सूचना के बाद भी कम्पनी जमीन से कब्जा नहीं हटा रही वही कम्पनी को 11 माह के लिए पूर्व में एग्रीमेंट किसान के द्वारा किया गया था। जिस पर बंधी हुई किस्त कंपनी ने देना बंद कर दिया और फर्जी तरीके से एग्रीमेंट को 11 माह के लिए बढ़ा दिया। जिस पर सपहा पाठक निवासी किसान ने सगड़ी तहसील पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर न्याय की गुहार लगाई।

Friday, January 14, 2022

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज देकर एकता का दिया संदेश ।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज देकर एकता का दिया संदेश । 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अजमतगढ़ राधेश्याम कनौजिया ने खिचड़ी भोज देकर दिया एकता का संदेश। इस भोज में सभी छोटे-बड़े तबके के लोगों की सहभागिता रही। जातिवाद और ऊंच-नीच छुआछूत के भेदभाव से परे लोगों ने एक साथ बैठ कर खिचड़ी भोज का स्वाद चखा। गोगा साव व भीखी साव मंदिर अजमतगढ़ में शुक्रवार को देर तक सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन चलता रहा। राधेश्याम कनौजिया 10 वर्षों से खिचड़ी भोज का यह कार्य करते आ रहे है। इसका सुखद परिणाम यह देखने में आ रहा है कि कुछ और लोग ऐसे कार्यक्रम को आयोजित करने में लगें हुये हैं।वही राज नारायण मौर्या ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में वही पुरानी आपसी मिठास स्थापित होने लगेगी और जाति-धर्म के नाम पर मनुष्य-मनुष्य में बंटवारा करने वाली शक्तियों के गाल पर एक तमाचा है। इस कार्यक्रम के लिए हमारे संगठन में विशेष जोर दिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है कि इस कार्यक्रम को गांव-गांव, गली नुक्कड़ तक पहुंचा कर ही दम लेंगे। खिचड़ी भोज में सैकड़ों लोगों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी खाया। इस दौरान राजन वर्मा,संतोष वर्मा,अनिल कुमार पटेल, कमलेश प्रसाद रंगवा, राजेश सोनकर, कृष्ण कांत राय, कौलभान सिंह, नंदकिशोर चौहान,तारकेश्वर तिवारी,अर्जुन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Tuesday, January 11, 2022

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर का किया गया औचक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर का किया गया औचक निरीक्षण।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आज दिनांक 11.01.2022 को *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य* द्वारा थाना मुबारकपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क से सम्बन्धित रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक प्रार्थना पत्र, CCTNS कार्यालय एवं मेस का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर मे पायी गई गन्दगी की साफ सफाई तथा  CCTNS से सम्बन्धित उपकरण की जानकारी हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
क्राइम किट बैग के सम्बन्ध में उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया, दंगा निरोधी उपकरण की साफ सफाई कराने एवं जिन प्रकरणों में सुलह समझौता होता है उनका तसकरा रोजनामचा में अंकित करने तथा थाने पर प्राप्त होने वाले NBW का आर्डर बुक न्यायालय रजिस्टर में अभियुक्त व गवाह का अलग-अलग कालम बनाया जाये। NBW का शत प्रतिशत तामीला करने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लंबित विवेचनाओं का निस्तारण हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया, चुनाव रजिस्टर के अच्छे रखरखाव हेतु आरक्षी योगन्द्र कुमार की सराहना की गयी।

29243 मतदाताओं को डाक से वोटर गाइडलाइन व पहचान पत्र भेजने की तैयारी।

29243 मतदाताओं को डाक से  वोटर गाइडलाइन व पहचान पत्र भेजने की तैयारी।

उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण कर युवा मतदाताओं को वोटर गाइडलाइन व पहचान पत्र भेजने के लिए दिया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा वह गोपालपुर विधानसभा के युवा मतदाताओं को डाक से वोटर गाइड वह पहचान पत्र भेजने की सगड़ी निर्वाचन कार्यालय में तेजी से तैयारी चल रही है उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण कर जल्द से जल्द भेजने का दिया निर्देश।
जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा 2022 में नए जुड़े हुए युवा मतदाताओं वोटर गाइडलाइन व पहचान पत्र भेजा जा रहा है। जिसमें युवा मतदाताओं को वोटर गाइड लाइन में मतदाता सूची में नाम खोजने मतदान केंद्र का पता लगाने अपने उम्मीदवार के विषय में चुनाव से संबंधित जानकारी लेने व उनके विषय में जानने के लिए विस्तृत रूप से युवा मतदाताओं को जानकारी दी गई है। वहीं मतदान के दिन मतदान केंद्र के अंदर कोई भी मतदाता इलेक्ट्रिक उपकरण लेकर नहीं जाएगा मास्क पहनकर ही 6 मीटर शारीरिक दूरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मतदान केंद्र पर सभी मतदाताओं को सैनेटाइज, दस्ताना मतदान के लिए देने व उनकी थर्मल स्क्रीनिंग और भीड़ होने पर टोकन सिस्टम लगाने और दिव्यांग व वृद्ध , बीमार मतदाताओं को वैकल्पिक डाक पत्र व पोस्ट बैलेट से वोट देने की जानकारी वोटर गाइडलाइन में दी गई है। वही इस बार विधानसभा चुनाव में जुड़े हुए नए मतदाताओं को उनके पहचान पत्र भी लिफाफा में बंद कर उनके घर पर भेजे जा रहे हैं। विदित हो सगड़ी तहसील के सगड़ी विधानसभा में 13135 युवा मतदाता वह गोपालपुर विधानसभा में 16108 युवा मतदाता जोड़े गए हैं। जिनको  डाक से उनके घर पर भेजने की तैयारी युद्ध स्तर पर सगड़ी निर्वाचन कार्यालय में चल रही है। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण कर तेजी से युवा मतदाताओं को वोटर गाइडलाइन व पहचान पत्र भेजने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार अभिषेक सिंह,अपर तहसीलदार रामानुज शुक्ला,बीआरसी रविंदर यादव,  लालजी व निर्वाचन आरके जसवंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान का नाम मतदाता सूची से कटने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण।

उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान का नाम मतदाता सूची से कटने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण।

मतदाता सूची में ग्राम प्रधान का नाम जोड़ने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान का नाम विधानसभा मतदाता सूची से कटने पर प्रकाशित मतदाता सूची के सत्यापन कर्ता सहायक निर्वाचन अधिकारी बी डी ओ अजमतगढ़ इरशाद अहमद से मांगा स्पष्टीकरण व ग्राम प्रधान का नाम विधानसभा मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश।
जानकारी के अनुसार विधानसभा मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत सत्यापन की जिम्मेदारी सहायक निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई थी। मतदाता सूची का सत्यापन सहायक निर्वाचन अधिकारी ने किया था जिसके उपरांत मंगलवार को सगड़ी विधानसभा के देवारा खास राजा गांव के बूथ संख्या 62 पर वर्तमान ग्राम प्रधान राम सिंगार का नाम मतदाता सूची से काटे जाने की जानकारी मिली वहीं उप जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिम्मेदारी तय करने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा वही मतदान केंद्र 62 की बीएलओ चंद्रावती व सुपरवाइजर पंकज को त्वरित रूप से ग्राम प्रधान का नाम फार्म- 6 भरकर जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया।

जीयनपुर में नाले के किनारे मिला युवक का शव।

जीयनपुर में नाले के किनारे मिला युवक का शव।

नाले में गिरने के बाद व्यक्ति की सड़क किनारे हुई मौत।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर आजाद नगर तिराहे पर युवक का मिला शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 3:30 बजे कुन्नू पुत्र कांता उम्र 40 साल निवासी रामपुर का शव मुख्य मार्ग आजाद नगर तिराहे पर मिला वही आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर को मृतक व्यक्ति नाले की पुलिया पर बैठा हुआ था जो अचानक 1:00 बजे के आसपास नाले में गिर गया और कुछ देर बाद नाले से निकलकर सड़क किनारे बैठा रहा। वही कुछ समय पश्चात गिर गया फिर उठा नहीं जिसके पश्चात लोगों ने चर्चा शुरू की और स्थानीय लोगों के द्वारा जीयनपुर पुलिस को सूचित किया गया मौके पर जीयनपुर एसएसआई प्रदीप कुमार राही पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मृतक व्यक्ति की पहचान करने में जुटी रही 2 घंटे के पश्चात मृतक व्यक्ति की पहचान कुन्नू पुत्र कांता उम्र 40 साल निवासी रामपुर के रूप में हुई। जिसके पश्चात जीयनपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए शव आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया मृतक की पत्नी एक वर्ष पूर्व अपने दो बच्चों के साथ घर छोड़कर जा चुकी है।