नैनिजोर टेलीफोन इक्सचेंज परिसर को अस्थाई गौ आश्रय स्थल बनाया गया।
पशु विभाग ने 78 बेसहारा पशुओं को किया टैगिंग।
4 किसानों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज कराया गया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बंद पड़े नैनिजोर बीएसएनल टेलिफोन एक्सचेंज में ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं को बंद करने की सूचना पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण के दौरान रौनापार थाने में 4 किसानों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज कराया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के द्वारा बेसहारा पशुओं को नैनिजोर बीएसएनल टेलिफोन एक्सचेंज में बंद कर दिया गया था। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर पशु विभाग के द्वारा टेलीफोन एक्सचेंज में बंद 74 बेसहारा पशुओं का टैगिंग कराया गया वही चार पशु जिनका पूर्व से टैगिंग किया गया था। पहचान की गई पहचान के उपरांत अजगरा मशर्की के ग्राम प्रधान जयप्रकाश की तहरीर पर रौनापार थाने में कैलाश निवासी अजगरा मशर्की के दो पशु सुभाष यादव निवासी खेतापुर रामनरेश साहनी के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि जब तक नैनिजोर व हाजीपुर ग्राम सभा में अस्थाई गौ आश्रय स्थल का निर्माण किया जा रहा है। तबतक 6 साल से बंद पड़े बीएसएनल के टेलीफोन एक्सचेंज के परिसर को विभाग से बात कर अस्थाई गौ आश्रय स्थल बनाकर बेसहारा पशुओं को वही रखा जाएगा और उनकी देखभाल व भोजन के प्रबंध के लिए पशु विभाग व गांव के प्रधान को निर्देशित किया गया है।
No comments:
Post a Comment