Thursday, February 27, 2025

वाराणसी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान बैग में तमंचा पकड़े जाने से आजम के परिजन हैरान।

वाराणसी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान बैग में तमंचा पकड़े जाने से आजम के परिजन हैरान। 

बागखालिस गांव में उसकी हिरासत को लेकर तरह-तरह की हो रही चर्चा ।

जमीनी विवाद को छोड़ दिया जाए तो उसके और उसके परिवार पर नहीं है कोई मुकदमा। 

मुकामी पुलिस भी हकीकत जानने में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव) 
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बागखालीस बाजार निवासी मोहम्मद आजम के वाराणसी एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बैग जांच के दौरान तमंचा बरामद होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने के समाचार से परिवार के लोग हैरान है। दुबई में रह रहे उसके पिता अलीम अहमद ने साजिश के तहत उसे फसाए जाने की बात टेलीफोन से बताई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि कुछ जमीनी विवाद को छोड़ दिया जाए तो ना तो मोहम्मद आजम पर ना ही उसके परिवार पर किसी तरह का कोई मुकदमा दर्ज है।मामला संज्ञान में आने पर जीयनपुर पुलिस भी हकीकत जानने में जुटी है।
बागखालिस बाजार निवासी अलीम अहमद के परिवार के अधिकांश लोग दुबई में कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। दुबई में उनकी कपड़े सिलाई की तीन चार दुकानें हैं। मोहम्मद फैसल, अजमल,आजम और अख्तर सहित अलीम के पांच लड़के हैं। अजमल लखनऊ से एमबीबीएस किया है। आजम आजमगढ़ शिबली कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। शेष भाई दुबई में पिता के साथ काम करते हैं। मोहम्मद आजम बुधवार को दुबई जाने के लिए लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयर इंडिया के विमान से उसे दुबई जाना था। बोर्डिंग के बाद बैक जांच में सीआईएसएफ ने उसके बैग से तमंचा बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की सूचना से परिवार सकते में आ गया है।

मनिकाडीह बाजार में शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी भीषण आग।

मनिकाडीह बाजार में शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी भीषण आग।

दुकानों के सामान जलकर हुए खाक।

सिलेंडर फटने से मची अफरा तफरी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव) 
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में अज्ञात कारणों से दुकानों में भीषण आग लग गई। जिससे दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लाखों का नुकसान होने से दुकानदारों के परिजन बिलखने को मजबूर हो गए। दुकान में रखा दो सिलेंडर आग लगने से फट गया जिससे लोग आग बुझाने के करीब नहीं जा रहे थे। जिससे सिलेंडर फटते ही अफरा तफरी मंच गई। ग्रामीणों ने घंटों बाद नलकूप हैंडपंप आदि से आग बुझाई। मनिकाडीह बाजार में बुधवार गुरुवार की रात करीब 2:00 बजे बहादुर कन्नौजिया के कपड़े प्रेस करने वाली दुकान, फूलचंद के पान की गुमटी,राजू प्रजापति के मिठाई की दुकान,रामकेश मौर्य के सब्जी की दुकान, राजेंद्र प्रजापति की सब्जी की दुकान,राजेश प्रजापति के मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वही आग की लपटों में दो गैस सिलेंडर भी आ गए जिससे आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे लोग काफी घबराए हुए थे। लोगों की भीड़ में आग बुझाने का काफी प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दुकानदारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान राजेश प्रजापति की मिठाई की दुकान को पहुंची है। इनका लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गयें हैं। गुरुवार को तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों के हुए नुकसान का आकलन किया और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की।

Saturday, February 22, 2025

संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के सोकहना गांव में चंद्रभूषण सिंह पुत्र राम आशीष सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी हरसिंहपुर ने रस्सी के सहारे पेड़ से लटक कर शुक्रवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।               (मृतक युवक की फाइल फोटो)
शनिवार को सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।जीयनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।जीयनपुर कोतवाली के हरसिंहपुर गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह पिछले कई दिनों से घर से फरार चल रहा था। शनिवार को उसका शव सोकहना गांव के एक विद्यालय के पास पेड़ से रस्सी के सहारे लटक रहा था। सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने पेड़ के सहारे लटकते युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह और फोरेंसिक की टीम ने शव को नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद पंचनामा बनाकर शव अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।हरसिंहपुर के लोगों ने बताया कि 5 दिन पूर्व इमिलिया पुलिस चौकी के पास नहर में मिली राजेश कुमार पाठक निवासी पटखौली की मिली लाश के मामले में चंद्रभूषण सिंह और इसी गांव के एक और युवक की पुलिस तलाश कर रही थी। मृतक के घर एसओजी की टीम ने कई बार दबिश भी दी थी। पुलिस से बचने के लिए वह कई दिनों से फरार चल रहा था।शनिवार को अचानक सुबह युवक का फांसी से लटकता हुआ शव मिलने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पोखरी पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम सीमांकन औपचारिकता पूरी कर बेरंग वापस।

पोखरी पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम सीमांकन औपचारिकता पूरी कर बेरंग वापस।

जेसीबी लेकर पहुंची टीम औपचारिकता के बेरंग वापस।

पूर्व में सात पर बेदखली का हो चुका है आदेश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव) 
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शनिवार को दोपहर बाद तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे के आदेश पर टीम गठित कर राजस्व निरीक्षक राम समझावन के नेतृत्व में पांच लेखपालों की टीम पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी लेकर पोखरी पर वर्षों से हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए गांव में पहुंच गई। पर सीमांकन की औपचारिकता पूरी कर राजस्व टीम बैरंग वापस हो गई। जहां पोखरी पर वर्षों से लोगों में विवाद है गाटा संख्या 190 रकबा 0.388 हैकटेयर लगभग 35 विश्वा की पोखरी पर ग्राम पंचायत द्वारा अमृतसरोवर बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। उसी गांव के बीडीसी सदस्य अजीत कुमार राय द्वारा पूर्व में हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया था। इसके बाद पूर्व में पैमाइश की गई थी पर कोई निर्णय नहीं निकला था। जबकि तहसीलदार न्यायालय में 115 सी की रिपोर्ट के बाद 7 लोगों पर जुर्माना लगाते हुए 2020 में अलग अलग तारीखों को बेदखली का आदेश हुआ था पर अब तक उस पर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों में सत्यभामा केदारनाथ सूर्यनाथ टीलकु राम बढाई और राम बुझारथ द्वारा पोखरी पर अतिक्रमण पूर्व में किया गया जा चुका है। अजीत कुमार राय द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया गया और ना ही उसकी पैमाई सही ढंग से की जा रही है। आरोप है कि दो गांव की सरहद रामगढ़ और इसरापार होने के बावजूद पोखरी पर अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण हटाने को ग्रामीण तहसील का चक्कर काटने को विवस है पर अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है। प्रधान प्रतिनिधि इसरापार अभिषेक राय ने आरोप लगाया कि मात्र खाना पूर्ति करते हुए पूरी राजस्व टीम किसी दबाव में है।जब कि इसके लिए हाईकोर्ट में कंटेंप्ट तक दाखिल किया जा चुका है। जबकि अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया और ना ही सरहद से सरहद की पैमाई सहित तरीके से की जा रही है जिससे कि अतिक्रमण को हटाया जा सके। राजस्व निरीक्षक राम समझावन ने बताया कि पोखरी का सीमांकन कर लिया गया है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी उसके उपरांत पोखरी पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान लेखपालों में आशुतोष कुमार झा नवीन कुमार दिवाकर यादव मनीष कुमार रामायण प्रसाद मिश्रा आदि रहे इस दौरान ग्रामीणों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Tuesday, February 18, 2025

जीयनपुर थाना क्षेत्र के हरई स्माइलपुर नहर में अधेड़ का मिला शव।

जीयनपुर थाना क्षेत्र के हरई स्माइलपुर नहर में अधेड़ का मिला शव।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरई इस्माइलपुर ईट भट्ठा से गुजर रही शारदा सहायक खंड 32 के रजवाहे में एक लगभग 50 वर्षीय पुरुष का सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया जो इमिलिया पुलिस चौकी से 800 मीटर पर शव मिलने से सनसनी फैल गई।हालांकि युवक चेकदार शर्ट नीला पैंट लाल जूता पहना हुआ है और मुंह से और नाक से खून बह रहा है उसके समीप एक बोरे में बंधा कुछ सामान है। अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची इमिलिया और जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।जबकि कई ग्रुप में सोशल मीडिया और अन्य संसाधनों से पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की पर सफलता हाथ नहीं लगी।जबकि कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही शिनाख्त कर लिया जायेगा।

21वा फ्रेंडशिप अवार्ड विधायक निजामबाद आलम बदी को दिया गया।

21वा फ्रेंडशिप अवार्ड विधायक निजामबाद आलम बदी को दिया गया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं कालेज टॉपर को गोल्ड मेडल दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने लोगों का मन मोहा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को 21 वां फ्रेंडशिप अवार्ड निजामबाद के 5 बार से लगातार विधायक आलम बदी को उनकी सादगी के साथ किए गए ईमानदार छवि और उनके द्वारा सामाजिक कार्यों में लोगों को सहयोग करने को दिया गया। जिसमें कुछ धनराशि और प्रशस्ति पत्र एव अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मौलाना आजाद एजुकेशन सोसाइटी और मिर्जा अहसानुल्लाह बेग एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तहत आयोजित किया गया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही साथ विद्यालय का 107 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ नर्सरी से लेकर पीजी और डीएलएड के छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। एवं कालेज को टॉप करने वाली बीए फाइनल की छात्रा खुशबू कन्नौजिया को डॉक्टर अबरार आजमी गोल्ड मेडल से नवाजा गया।वही यह फ्रेंडशिप अवार्ड बाबू रामकुंअर सिंह एवं मिर्जा अहसानूल्लाह हसन बेग की अटूट दोस्ती से सामाजिक समरसता,जनजागरण मानवता को समर्पित यह फ्रेंडशिप अवार्ड सन् 2005 से शुरू किया गया था जो अनवरत चलता चला आ रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आलम बदी ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में यह विद्यालय जनपद में जाना और पहचाना जाता है। जहां यह फ्रेंडशिप अवार्ड पाकर में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं तो वही यह मिर्जा और बाबूसिंह की दोस्ती की मिसाल जनपद ही नहीं पूरा भारत इस दोस्ती को जानता और पहचानता है हमें ऐसी दोस्ती से ही भारत को एक पहचान मिली है। यहां स्वतंत्रता आंदोलन के समय अंजान शहीद के लोगों ने जिस तरह से लड़ाई लड़ी वह आज भी जग जाहिर है हमें बाबूराम कुंवर सिंह और मिर्जा अहसानुल्लाह हसन बैग से सीख लेकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता एवं प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि बाबू राम कुंअर सिंह और मिर्जा अहसानुल्लाह बेग की दोस्ती एक मिसाल थी जो हिंदू मुस्लिम एकता की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल थी। ऐसी ही दोस्ती की वजह से भारत आज विश्वगुरु बनने के करीब है। जल्द ही भारत पूरे दुनिया में विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त करेगा। हमारे देश के प्रधानमंत्री जिस भी देश में जाते है वहां के लोग उनके मुरीद हो जाते है। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने देश को पूरे विश्व में एक नई पहचान दी है जो अब तक देश का कोई भी प्रधानमंत्री नहीं कर सका। देश नित नई ऊंचाइयां छूकर आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमें भी ऐसी मित्रता को आगे बढ़ाते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना यू0एस0ए के वैज्ञानिक डॉक्टर मुश्फिकुद्दीन ने कहा कि लाइफ में कुछ बनने के लिए कड़ी मेहनत करने और भविष्य को संवारने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि स्टोक्स दो तरह के होते है पर उसकी अवधि एक घंटे से लेकर चार घंटे तक होती है यदि इस दौरान मरीज को तत्काल समय के अंदर न्यूरो को दिखाया जाये तो मरीज को ठीक किया जा सकता है। जिसकी पहचान पहले से नहीं की जा सकती जैसा कि अन्य रोगों में होता है।प्रबंधक आरिफ बेग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।संचालन सीमा भारती ने किया।इस दौरान अजय सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहमद शाहेदीन,मिर्जा महफूज बेग,मिर्जा अफजल बेग,मिर्जा अराफात बेग,मिर्जा अर्सलान बेग,प्रियंका सिंह,प्रीति सिंह,सारिक खान, सुबहॉन खान,प्रधान अज़ीम नोमान, आफताब आलम, ज्ञानेंद्र मिश्रा,सुमेश यादव आदि रहे।

आशादीप हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जांच शिविर में 230 मरीजों का नि:शुल्क किया गया ईलाज।

आशादीप हास्पिटल पर नि:शुल्क कैम्प व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

आशादीप हास्पिटल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर फ्री मेडिकल कैम्प एवम रक्तदान शिविर का आयोजन।

आशादीप हास्पिटल में स्वास्थ्य जांच शिविर में 230 मरीजों का नि:शुल्क किया गया ईलाज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्थित आशादीप हास्पिटल का उद्घाटन अरविंद जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। मंगलवार को आशादीप हास्पिटल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर नि:शुल्क  स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अजमतगढ़ और आसपास गांव के लगभग 230 महिला व पुरुष और बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। इस नि:शुल्क हेल्थ कैंप में लोगों का सयुंक्त रुप से ईलाज डॉक्टर विजय यादव साधना हास्पिटल आजमगढ़, डॉक्टर सीमा पान्डेय अतरौलिया,डॉक्टर अनुराग राय ग्लोबल हॉस्पिटल आजमगढ़ और आशादीप हास्पिटल के डॉ0 राजदीप राय व डॉक्टर माया राय नेमहिला व पुरषों और बच्चों के मलेरिया जांच, हीमोग्लोबिन जांच,डेंटल जांच,हार्ट,बुखार,खासी जुखाम और रेफरेक्शन जांच भी किया गया। वही महिलाओं और पुरुषों के जांच के उपरांत कुछ दवाइयां भी दिया गया। वहीं आशादीप हास्पिटल के प्रबंधक डॉ0 दीपक राय के देखरेख में हास्पिटल में लोगों का फ्री मेडिकल जांच किया गया।इस मौके पर जांच कैंप में विवेक सिंह सोनू,बजरंगी गुप्ता,गब्बर कनौजिया,पंचानन तिवारी,सन्तोष शर्मा, सोहराब अहमद,राधेश्याम कनौजिया,हरिओम शर्मा, अभिषेक राय,रविंद्र राय आदि लोग मौजूद रहे।

Monday, February 17, 2025

स्विमिंग तैराक जिया को मिला दुनिया का साहसिक वोसा पुरस्कार।

स्विमिंग तैराक जिया को मिला दुनिया का साहसिक वोसा पुरस्कार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्विमिंग तैराक जिया राय को वर्ड ओपन वाटर स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा वोसा पुरस्कार -2024 से नवाजा गया है। 16 फरवरी 25 को पुरस्कार की घोषणा की गई। वोसा पुरस्कार खुले पानी में तैराकी के लिए दुनिया में सर्वोच्च साहसिक पुरस्कार है। सुश्री जिया राय इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली भारतीय ओपन वाटर तैराक हैं। वोसा अवार्ड्स हर साल सर्वश्रेष्ठ खुले पानी के तैराकों को दिया जाता है।वोसा अवार्ड्स के लिए वोटिंग अकादमी और सलाहकार बोर्ड मूल्यांकन करते हैं। जिया राय सफलतापूर्वक प्रसिद्ध अंग्रेजी चैनल में,34 किलोमीटर की दूरी पर,17 बजे 25 मिनट में,और सोलो तैराकी में अंग्रेजी चैनल को पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला पैरा तैराक बन गई। 150 वर्षों के चैनल तैराकी इतिहास में,जिया एकल तैराकी में अंग्रेजी चैनल को पार करने वाली दुनिया में पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर गर्ल भी है।

अर्ध विछिप्त ने फांसी लगा कर की आत्म हत्या।

अर्ध विछिप्त ने फांसी लगा कर की आत्म हत्या।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर निवासी घनश्याम सिंह उर्फ करिया सिंह पुत्र रामकीरत सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष सोमवार की सुबह घर से 500 मीटर की दूर पर खेत में सागौन के पेड़ से मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने जब देखा तो शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अर्ध विछिप्त था और नशे का आदी था। जिससे उसकी शादी आदि भी नहीं हुई थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई की मौत असाध्य रोग से पूर्व में ही हो चुकी है। मृतक के बड़े भाई रामजीत सिंह ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मेरा भाई अर्ध विछिप्त था। आज सुबह गांव से 500 मीटर दूर जाकर पेड़ के सहारे गले में मफलर के सहारे फांसी पर लटक गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने देखकर मुझे सूचना दिया में मौके पहुंचा और पुलिस को सूचना देकर उसे नीचे उतारा गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खेत में मफलर के सहारे अर्ध विछिप्त व्यक्ति ने फांसी लगा ली है जिसकी तहरीर मिलने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Saturday, February 15, 2025

नीलगाय से टकराकर पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल।

नीलगाय से टकराकर पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौको खुर्द निवासी बृजेश यादव पुत्र राजपत यादव उम्र लगभग 50 साल अपने पुत्र अमन उम्र 15 साल के साथ आजमगढ़ से बाइक से आ रहे थे कि जीयनपुर कोतवाली के हरखोरी गांव के समीप भारत पेट्रोल पंप के सामने अचानक नीलगाय ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए काफी देर बाद पहुंची एंबुलेंस ने सदर में भर्ती कराया पर हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया।
बृजेश किसान जूनियर हाईस्कूल मेंहनगर में हेड मास्टर के पद पर कार्यरत है और उनका पुत्र सर्योदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ में कक्षा 10 का छात्र है। दोनों एक बाइक से घर आ रहे थे कि अचानक दाहिने तरफ से एक नीलगाय कूदी और मास्टर के हेलमेट पर पैर की खुर से जोरदार प्रहार किया जिससे सड़क पर दोनों गिर गए दोनों को गम्भीर चोटे आई पर मास्टर की हालत काफी गंभारी थी। दुर्घटना होने पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने फोन से 108 नंबर डायल किया पर एंबुलेंस काफी देर से पहुंची और सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया जिससे परिजन उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत काफी गम्भीर बनी हुई है।

धार्मिक स्थान पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

धार्मिक स्थान पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

देवस्थान,शिवउद्यान,रामलीला मैदान पर हो रहे अवैध रूप से अतिक्रमण को रोकने के लिए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में स्थित  देवस्थान,शिवउद्यान व रामलीला मैदान पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सन्तोष चौरसिया ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि नगर पंचायत जीयनपुर में आराजी नंबर 79 रास्ता व 80 देवस्थान और 81 शिवउद्यान रामलीला मैदान के जमीन पर ज्वाला पुत्र स्वर्गीय भोला द्वारा चबूतरा बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे शिवउद्यान व रामलीला मैदान में आने जाने का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। हल्का लेखपाल से बार-बार शिकायत के बावजूद भी उक्त रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण को रोका नहीं जा रहा है। धार्मिक स्थान के जमीन पर हो रहे अवैध रूप से अतिक्रमण को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।

जीयनपुर में रघुनंदन ए कमप्लीट फैमिली शाॅप का हुआ भव्य उद्घाटन।

जीयनपुर में रघुनंदन ए कमप्लीट फैमिली शाॅप का हुआ भव्य उद्घाटन।

नगर पंचायत में फैमिली शॉप खुलने से क्षेत्र के लोगों को शहर जाने की जरूरत नही::सन्तोष सिंह टीपू भाजपा नेता

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में रघुनंदन ए कमप्लीट फैमिली शाॅप का फीता काटकर भव्य उद्घाटन अनीता अग्रवाल समाजसेवी ने शनिवार को किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि रघुनंदन ए कमप्लीट शाॅप में किड्स वेयर,मेंस वेयर,लेडीज वेयर,साड़ी और लहंगा फैंसी वस्त्र एक ही शाॅप के अंदर उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगा।इससे जीयनपुर और आसपास के लोगों को शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भाजपा नेता सन्तोष सिंह टीपू ने कहा कि ए कमप्लीट फैमिली शाॅप जीयनपुर नगर में खुल जाने से आसपास और गांव के लोगों को सुविधा होगी। गांव की महिलाएं व पुरुष अपने परिवार के लिए साड़ी, लंहगा,जींस,पेंट,शर्ट,और बच्चों के कपड़े लेने के लिए शहर के तरफ जाते थे।आज रघुनंदन ए कमप्लीट फैमिली शाॅप के खुल जाने से उनकों एक ही जगह पर परिवार का सारा सामान मिल जायेगा।इस मौके पर रघुनंदन ए कमप्लीट फैमिली शाॅप के सहयोगी शुभम अग्रवाल ने कहा कि दुकान में ब्रांडेड कंपनी के एसेसरीज जैसे परफ्यूम,बेल्ट,तोलिया, अंडरवियर,बनियान,लोवर इत्यादि जैसी कई चीजें उपलब्ध हैं। जल्द ही कॉमर्स के माध्यम से कपड़े आनलाईन आर्डर कर के घर मंगा सकते हैं इस ओर हम अग्रसर हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, नितिन मल्होत्रा,अभिषेक साहू,शुभम अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, संजय केसरवानी,शेषबिन्द बरनवाल, अजीत बरनवाल,अंशु गुप्ता,विनीत बरनवाल सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद थे।

Friday, February 14, 2025

एथलेटिक्स खिलाड़ियों और पहलवानों को भुवर अखाड़ा में डॉ प्रियंका मौर्या ने किया सम्मानित।

एथलेटिक्स खिलाड़ियों और पहलवानों को भुवर अखाड़ा ने किया सम्मानित।

डॉ प्रियंका मौर्या ने मेडल देकर खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के भुवर अखाड़ा परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र के प्रतिभावान एथलेटिक्स खिलाड़ियों और पहलवानों को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने मेडल देकर सम्मानित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम प्रतिभाएं हैं।प्रदेश और देश की सरकार ऐसे लोगों को आगे ले जाने के लिए अनेक सुविधा दे रही है। इस क्षेत्र में और काम करने की जरूरत है। महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम उपाय कर रही है। हम लोगों को भी इसका दायित्व मिला है। हम आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ाकर तथा शिक्षा को ढाल बना कर महिला उत्पीड़न रोक सकते हैं। साथ ही अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए महिलाओं को खुद आगे आना होगा। कार्यक्रम के शुरुआत में कुसुम यादव, नीलम यादव, विनीता मौर्य,प्रदीप यादव सहित दर्जनों ने एक से एक बढ़कर एथलेटिक्स प्रदर्शन किया। कई पहलवानों ने भी जोर आजमाया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर यादव,भुवर यादव, रविशंकर यादव,कृपाशंकर यादव,सचिन राय,धीरज राय,अतुल यादव,वीरेंद्र पांडे,संदीप मौर्य,लक्ष्मण शर्मा, जयहिंद यादव,राहुल यादव आदि लोग मौजूद 
रहे।

महिला आयोग की सदस्य ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण।

महिला आयोग की सदस्य ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण। 

स्वास्थ्य कर्मियों की गैर मौजूदगी पर जताई नाराजगी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित रहे। एक साथ कितने कर्मचारियों के गायब रहने पर नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण क्रम में उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा बालिका विद्यालय जीयनपुर में पठन पाठन की हकीकत जानी।
शुक्रवार को दिन में लगभग 12:00 बजे प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पहुंची। दवाओं की उपलब्धता,ओपीडी,अस्पताल में साफ सफाई और उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। उपस्थित रजिस्टर में कुल 31 कर्मचारी नामांकित थे। शिफ्टवार 24 लोगों को उपस्थित रहना चाहिए था। लेकिन प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर फैजान मोहम्मद सिद्दीकी और बाबू ध्रुव कुमार शुक्ला जो जिला मुख्यालय आजमगढ़ सरकारी कार्य के लिए गए हुये थे। वही डॉक्टर यूपी राव सहित आठ स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर थे। इस संबंध में डॉक्टर प्रियंका ने मौजूद चिकित्सक राजीव कुमार से जानकारी ली। साथ  ही एक-एक लोगों की हाजिरी भी कराई। उनके निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने कहा कि जब डॉक्टर ही अस्पताल से गायब रहेंगे तो मरीज कहां से आएंगे में उच्च अधिकारियों से इस अस्पताल की वस्तु स्थिति की जानकारी करूंगी और लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मचा हुआ था।