Tuesday, February 4, 2025

वाॅलीबॉल के उद्घाटन मैच में जोकहरा ने बैरीडाड को चार गोल से हराया।

वाॅलीबॉल के उद्घाटन मैच में जोकहरा ने बैरीडाड को चार गोल से हराया।

पांच फरवरी को होगा वाॅलीबाल मुकाबले का फाइनल 
मैच। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के बैरीडाड में हो रहे वॉलीबॉल मैच में के उद्घाटन मैच में जोकहरा की टीम ने बेरीडाड की टीम को चार गोल से हराया। 5 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।मंगलवार को उद्घाटन मैच जोकहरा और बैरीडाड के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में जोकहरा की टीम ने 21 गोल किया जबकि बेरीडाड़ 17 गोल ही कर पाई। दूसरा मैच बेरीडाड और सहनूपुर के बीच हुआ। एक तरफा मुकाबले में बेरीडाड ने 21 गोल बनाया जबकि सहनूपुर की टीम 10 गोल ही कर पाई। ख़निकह और छतरपुर के टक्कर में खनिकह की टीम ने 11 गोल किया वही छत्तर की पर की टीम ने 21 गोल करके मुकाबला जीता। चौथा मैच मड़ई और सुरैना के बीच हुआ।मड़ई की टीम ने 21 गोल किया जबकि सुरैना की टीम 20 गोल डालने के बाद भी पराजित हो गई। वॉलीबॉल मैच के आयोजक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को  फाइनल होगा। फाइनल मैच के दिन स्टेट लेवल की टीमों के बीच में भिड़ंत होगी।

No comments:

Post a Comment