आशादीप हास्पिटल पर नि:शुल्क कैम्प व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।
आशादीप हास्पिटल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर फ्री मेडिकल कैम्प एवम रक्तदान शिविर का आयोजन।
आशादीप हास्पिटल में स्वास्थ्य जांच शिविर में 230 मरीजों का नि:शुल्क किया गया ईलाज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्थित आशादीप हास्पिटल का उद्घाटन अरविंद जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। मंगलवार को आशादीप हास्पिटल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अजमतगढ़ और आसपास गांव के लगभग 230 महिला व पुरुष और बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। इस नि:शुल्क हेल्थ कैंप में लोगों का सयुंक्त रुप से ईलाज डॉक्टर विजय यादव साधना हास्पिटल आजमगढ़, डॉक्टर सीमा पान्डेय अतरौलिया,डॉक्टर अनुराग राय ग्लोबल हॉस्पिटल आजमगढ़ और आशादीप हास्पिटल के डॉ0 राजदीप राय व डॉक्टर माया राय नेमहिला व पुरषों और बच्चों के मलेरिया जांच, हीमोग्लोबिन जांच,डेंटल जांच,हार्ट,बुखार,खासी जुखाम और रेफरेक्शन जांच भी किया गया। वही महिलाओं और पुरुषों के जांच के उपरांत कुछ दवाइयां भी दिया गया। वहीं आशादीप हास्पिटल के प्रबंधक डॉ0 दीपक राय के देखरेख में हास्पिटल में लोगों का फ्री मेडिकल जांच किया गया।इस मौके पर जांच कैंप में विवेक सिंह सोनू,बजरंगी गुप्ता,गब्बर कनौजिया,पंचानन तिवारी,सन्तोष शर्मा, सोहराब अहमद,राधेश्याम कनौजिया,हरिओम शर्मा, अभिषेक राय,रविंद्र राय आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment